मुंबई में आज भारी बारिश के चलते अंधेरी सबवे बंद (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Rains Update: जलमग्न हुई मायानगरी मुंबई, अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित

Mumbai Heavy Rain: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। अंधेरी सबवे में पानी भरने के कारण उसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Heavy Rain Andheri Subway Closed: महाराष्ट्र की राजधानी मु्ंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जोरदार बारिश से शहर के कई इलाके पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं।

देर रात बारिश के चलते मुंबई की सड़कें तालाब बनती हुई दिखायी दे रही है। जलजमाव का सीधा असर शहर के ट्रैफिक पर भी होता हुआ नजर आया है, जिसके चलते आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अंधेरी सबवे हुआ बंद

मुंबई में हुई भारी बारिश के चलते अंधेरी अंडरपास पूरी तरह से पानी में डूब गया है, जिसके कारण सुरक्षा के लिहाज से इसे यातायात के लिए बंद करना पड़ा है। आपको बता दें कि मुंबई का अंधेरी सबवे अंडरपास एक ऐसा मार्ग है, जो शहर के पूर्वी हिस्से को पश्चिमी हिस्से से जोड़ता है। इस रास्ते से रोज हजारों गाड़ियों और लोगों की आवाजाही होती है। वैसे बारिश में अंधेरी सबवे का जलमग्न होना काफी पुरानी समस्या है।

https://twitter.com/ANI/status/2071352329094480086

इन इलाकों पर दिखा सबसे ज्यादा असर

रातभर हुई बारिश का सबसे ज्यादा असर अंधेरी, बांद्रा, खार, मालाड, गोरेगांव, जुहू और वर्सोवा सहित पश्चिमी उपनगरों में देखने को मिला। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी जलभराव के कारण वाहनों की गति धीमी रही और कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

https://twitter.com/ANI/status/2071357364259967224

बारिश ने खोल दी बीएमसी प्रशासन की पोल

मानसून शुरू होने से पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के द्वारा जलभराव रोकने के लिए कई दावे किए गए थे। जिसके चलते शहर के कई नालों की सफाई अभियान भी चलाएं गए थे, लेकिन रात भरल हुई इस बारिश ने बीएमसी के सारे दावों की पोल खोल दी है।

प्रशासन की अपील

बीएमसी और ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और घर से निकलने से पहले मौसम तथा ट्रैफिक की जानकारी जरूर लें। प्रशासन लगातार जलनिकासी का कार्य कर रहा है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज