बिना पूछे कपड़े इस्तेमाल करने दोस्त की हत्या (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

बिना पूछे कपड़े पहनने पर दोस्त ने की पीट-पीटकर हत्या, मुंबई के गोरेगाव में पत्थर से चेहरे पर किया वार

Mumbai Goregaon Friend Murder: मुंबई के गोरेगांव में बिना पूछे कपड़े और सामान इस्तेमाल करने पर एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

मनीषा बोंदरे

Mumbai Shocking Crime Friend Killed Using Clothes : मुंबई के गोरेगांव में बिना इजाजत दोस्त के कपड़े और सामान इस्तेमाल करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि 37 वर्षीय व्यक्ति ने अपने 26 वर्षीय दोस्त की पिटाई करने के बाद पत्थर से हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

दोस्ती में विवाद बना जानलेवा

मुंबई के गोरेगांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दो दोस्तों के बीच कपड़े और अन्य सामान बिना पूछे इस्तेमाल करने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। गोरेगांव पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, मृतक की पहचान सूरज डोले (26) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान बाबासाहेब उर्फ सुबोध वाघमारे (37) के तौर पर हुई है।

कपड़े इस्तेमाल करने को लेकर विवाद

मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी जानवरों की देखभाल करने का काम करता है और गोरेगांव पश्चिम में फुटपाथ पर रहता है। मृतक और आरोपी के बीच अक्सर सामान को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। आरोपी ने कथित तौर पर शिकायत की थी कि सूरज बिना अनुमति उसके कपड़े और दूसरी चीजें इस्तेमाल करता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि सूरज उसका कपड़ों से भरा बैग बिना पूछे ले गया था और वापस नहीं किया।

बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त

यह घटना 9 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे एसवी रोड पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के सामने किंग स्टूडियो के पास हुई। मृतक के पिता शंकर डोले की शिकायत के अनुसार, सूरज और वाघमारे के बीच बहस हो रही थी। इसी दौरान उनके दोस्त सुधांशु पांडे ने बीच-बचाव करते हुए दोनों से झगड़े का कारण पूछा। तो बताया जा रहा है कि आरोपी वाघमारे ने सुधांशु पांडे से भी वही कारन कहा कि, सुरज डोले अक्सर बिना इजाजत के उसके कपड़े और दूसरी चीजें इस्तेमाल करता था।

मृतक पत्थर से किया हमला

एफआईआर के मुताबिक, बहस के दौरान सूरज ने वाघमारे को कथित तौर पर अपशब्द कहे। इसके बाद आरोपी ने पहले हाथों से उसकी पिटाई की। विवाद बढ़ने पर उसने फुटपाथ पर पड़ा एक पत्थर उठाकर सूरज के चेहरे पर वार कर दिया। हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके चेहरे से खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में सूरज मृत पाया गया। गोरेगांव पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?