प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
मुंबई

Mumbai में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 4 लाख तक की कीमत के सिलेंडर जब्त

Mumbai के एंटॉप हिल में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने 31 सिलेंडर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया, जो फर्जी ग्राहकों के नाम पर अवैध स्टॉक जमा कर रहा था।

अपूर्वा नायक

Mumbai Gas Cylinder Black Marketing: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का ताजा मामला एंटॉप हिल इलाके से सामने आया है। जहां पुलिस ने एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एंटॉप हिल इलाके के सेक्टर 02 के पास एक टेम्पो (MH01.CQ.2481) में भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी हो रही है।

जब पुलिस ने मौके पर दबिश दी, तो वहां 'ऑनेस्टी गैस एजेंसी' का 25 वर्षीय मैनेजर सोहेल खान पकड़ा गया। टेम्पो की तलाशी लेने पर एचपीसीएल कंपनी के 31 कमर्शियल सिलेंडर बरामद हुए, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े जाने पर सोहेल ने पुलिस को गुमराह करने की हर मुमकिन कोशिश की।

मुनाफे की भूख और कालाबाजारी का खेल

उसने 23 फर्जी ग्राहकों की एक लिस्ट पेश की और दावा किया कि ये सिलेंडर उन्हें डिलीवर किए जाने थे। उसकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चली। जांच अधिकारी जब सत्त्चाई जानने के लिए वडाला स्थित 'मौली होटल' पहुंचे, तो वहां के मैनेजर ने चौंकाने वाला खुलासा किया उन्होंने बताया कि होटल में पिछले 8 दिनों से गैस पाइपलाइन का उपयोग हो रहा है और उन्होंने किसी सिलेंडर की बुकिंग नहीं की थी।

Mumbai में हो रही सिलेंडर की कालाबाजारी

किचन के निरीक्षण ने साफ कर दिया कि सोहेल खान फर्जी ग्राहकों के नाम पर गैस का स्टॉक जमा कर रहा था। पूछताछ के दौरान सोहेल ने कबूल किया कि वह अपने जनरल मैनेजर अल्ताफ शेख के आदेश पर यह सब कर रहा था। उनकी योजना इन सिलेंडरों को जरूरतमंदों तक न पहुंचाकर, ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचने की थी। एंटॉप हिल पुलिस ने सोहेल के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?