देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई में शुरू हुई भारत की पहली ‘मेलोडी रोड’, कोस्टल रोड पर गूंजेगी ‘जय हो’ की धुन

Mumbai के कोस्टल रोड पर भारत की पहली म्यूजिकल रोड शुरू हुई है, जहां निर्धारित गति से वाहन चलाने पर ‘जय हो’ की धुन सुनाई देती है। यह पहल मनोरंजन के साथ गति अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई।

अपूर्वा नायक

Mumbai's First Musical Road: मुंबई के बुनियादी ढांचे में एक अनोखा और रचनात्मक प्रयोग जुड़ गया है। भारत की पहली 'म्यूजिकल रोड' का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के कोस्टल रोड कॉरिडोर पर किया।

इस विशेष सड़क पर वाहन चलाते ही प्रसिद्ध गीत 'जय हो' की धुन सुनाई देगी, जिससे यात्रियों को एक नया और यादगार अनुभव मिलेगा। बता दें कि जय हो 'स्लम डॉग मिलेनियर' फिल्म का गाना था जिसे जाने माने गीतकार गुलजार ने लिखा था। इस गाने को ऑस्कर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

500 मीटर लंबे हिस्से में बनाए विशेष कट्स

यह म्यूजिकल रोड कोस्टल रोड के नॉर्थ साउंड कैरिज वे पर, नरीमन पॉइंट से वर्ली की दिशा में टनल से बाहर निकलने के बाद बनाई गई है। लगभग 500 मीटर लंबे इस हिस्से में सड़क पर बेहद सटीक दूरी पर विशेष ग्रूव्स (कट्स) बनाए गए हैं। जब वाहन 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की निर्धारित गति से इस सड़क पर चलते हैं, तो टायरों के कंपन से 'जय हो' की धुन उत्पन्न होती है।

सुरक्षा के लिए जागरूकता का लक्ष्य

चालकों को पहले से सतर्क करने के लिए सड़क से 500 मीटर, 100 मीटर और 60 मीटर पहले सूचना बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि वे सही गति बनाए रख सकें। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि चालकों में गति अनुशासन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। गौरतलब है कि म्यूजिकल रोड की अवधारणा की शुरुआत 2007 में जापान में हुई थी और अब यह प्रयोग भारत में भी सफलतापूर्वक लागू किया गया है, जो देश के शहरी विकास में एक नई पहचान जोड़ता है।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम