पिछले दिनों शूटिंग स्टूडियो में लगी थी आग (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

बिना फायर सुरक्षा के चल रहे फिल्म शूटिंग स्टूडियो, जान जोखिम में डालकर काम करने मजबूर कलाकार

Mumbai News: फिल्म सिटी के स्टूडियो में सुरक्षा की अनदेखी हो रही है। कलाकार और मजदूर जोखिम में है। एफडब्ल्यूआईसीई ने फायर ऑडिट और कड़े कानून की मांग मुख्यमंत्री कार्यालय से की।

आकाश मसने

Mumbai Film Shoting Studios News: फिल्मों की शूटिंग के लिए बनाए गए स्टूडियो में जान जोखिम में डालकर कलाकार से लेकर मजदूर तक रात दिन काम करने के लिये मजबूर हैं। आग लगने या अन्य हादसे के समय सुरक्षा के उपाय नहीं किये जाते हैं।

फ़िल्म सिटी में बहुत से ऐसे सेट हैं, जिनमें फायर और स्ट्रक्चर ऑडिट वर्षों से नहीं हुआ है, जबकि कई बार दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यू आईसीई) ने राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय से कई बार पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है।

फेडरेशन के महासचिव अशोक दुबे ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुंबई के चीफ फायर ऑफिसर (CFO) को कई बार पत्र लिखा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। फेडरेशन की तरफ से मुंबई शहर और उसके पास होने वाली शूटिंग के लिए बनने वाले स्थायी और अस्थायी स्टूडियो के फायर ऑडिट करने और कड़ा कानून लागू करने की मांग की है।

मुंबई के बाहर भी बने है अस्थायी स्टूडियो

मुंबई और मुंबई के बाहर वसई, विरार, नायगांव में स्थायी व अस्थायी रूप से कई स्टूडियो बनाये गए हैं, जिसमें फिल्म धारावाहिक की शूटिंग चलती रहती है, जिसमें पाया गया है कि अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया जाता है। स्टूडियो में शूटिंग के दरम्यान आग लग गई, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

स्टूडियो मालिक, अधिकारी की मिलीभगत से नियमों का पालन नहीं किया जाता है, जबकि इसके लिए मापदंड निर्धारित किए गए हैं। स्टूडियो मालिकों द्वारा फायर, स्ट्रक्चरल ऑडिट जैसे मानदंडों का पालन नहीं किया जाता है।

स्टूडियो में देखा गया है कि दुर्घटना की स्थिति में लोगों को निकालने के लिए आपातकालीन गेट भी नहीं होता। चित्रकूट मैदान, रॉयल पाम स्टूडियो में शूटिंग के उद्देश्य से अस्थायी सेट बनाये गए हैं, जो कि शूटिंग खत्म होने के बाद भी चलते रहते हैं।

आगजनी की घटनाएं

  • 22 जून 2025 को फिल्म सिटी में अनुपमा के सेट पर आग लगी।
  • 2 मार्च 2025 को फिल्म सिटी में एक सेट पर आग लगी।
  • जनवरी 2018 में कांजूरमार्ग के सिनेविस्टा स्टूडियो में आग लगी, जिसमें 1 की मौत हो गई।
  • जुलाई 2022 में अंधेरी चित्रकूट स्टूडियों में आग लगी एक की मौत हुई।
  • सितंबर 2017 में आर के स्टूडियो में आग लगी
  • डास रियलिटी टीवी शो 'सुपर डांसर सीजन 2' की सेट जलकर खाक हो गया।
  • गोरेगांव बेस्ट में आदि पुरुष के 2 सेट जल गए।
  • मार्च 2023 में फिल्म सिटी में 'गुम है किसी के प्यार में' का सेट जल गया,
  • दिसबर 2014 को पवई के एक फिल्म स्टूडियो में आग लग गई।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के महासचिव अशोक रमापति दुबे ने बताया कि सेंट और स्टूडियों में आग लगने से कई मजदूरों की जान चली गई है। सुरक्षा के लिए कोई आपात कालीन निकास भी नहीं होता है। मिलीभगत से स्थायी और अस्थायी रूप से स्टूडियो चल रहे हैं। इनकी जांच व फायर ऑडिट होनी चाहिये, हम इसकी कई बार मांग कर चुके हैं।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक