मुंबई जेजे अस्पताल सेंट्रल कैंटीन, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में खाद्य सुरक्षा पर FDA का बड़ा एक्शन: JJ अस्पताल कैंटीन समेत 10 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

FDA Action Mumbai: मुंबई में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर FDA ने JJ अस्पताल की सेंट्रल कैंटीन और गोल्डन स्टार रेस्टोरेंट समेत 10 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

रूपम सिंह

Highlights

  • एफडीए ने मुंबई के 10 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए।

  • जेजे अस्पताल की सेंट्रल कैंटीन और गोल्डन स्टार रेस्टोरेंट पर कार्रवाई।

  • जांच में गंदगी, कीट नियंत्रण और खाद्य भंडारण में खामियां मिलीं।

  • जलगांव, धुले और नासिक में ₹23.24 लाख से अधिक का प्रतिबंधित माल जब्त।

  • नंदुरबार में ₹69.47 लाख की संपत्ति जब्त, राज्यभर में 12 FIR दर्ज।

FDA Action Mumbai JJ Hospital: मुंबई शहर और उपनगरों सहित राज्य में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर अन्न व औषध प्रशासन (एफडीए) ने सख्त कार्रवाई की है। जेजे अस्पताल परिसर की सेंट्रल कैंटीन और गोल्डन स्टार रेस्टोरेंट समेत मुंबई के कुल 10 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

जांच के दौरान लाइसेंस संबंधी गड़बड़ियों, साफ-सफाई की भारी कमी, कीट नियंत्रण और खाद्य पदार्थों के गलत रखरखाव से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आई हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने का मुद्दा बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

इनके खिलाफ भी की गई कार्रवाई

एफडीए की 9 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिन प्रमुख प्रतिष्ठानों पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें मुंबई शहर के जेजे अस्पताल की सेंट्रल कैंटीन के अलावा गोल्डन स्टार रेस्टोरेंट, अबरार माइकू खान की किराना दुकान, ला पिनोज पिज्जा, नारायण डोसा और नवाब जूस सेंटर शामिल हैं। इसके अलावा डेयरी, कैटरिंग सेवाओं और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर भी विभाग ने शिकंजा कसा है।

निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया

जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों के पालन में भारी कमियां पाई गईं। इनमें जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण का अभाव होना, लाइसेंस को उचित स्थान पर प्रदर्शित न करना, और कर्मचारियों के पास दस्ताने, सिर ढकने के कपड़े व एप्रन का न होना शामिल है। कुछ जगहों पर दीवारों, छतों और

फर्श की साफ-सफाई ठीक नहीं पाई गई। चूहे, तिलचट्टे और मक्खियों को रोकने के लिए कीट नियंत्रण के इंतजाम भी अपर्याप्त थे। इसके अलावा, कच्चे और पके भोजन को अलग रखने, उचित तापमान पर खाद्य पदार्थों के भंडारण और नियमित सफाई के रिकॉर्ड में भी गंभीर लापरवाही सामने आई है।

खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा

मुंबई एफडीए ने प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ भी आक्रामक अभियान चलाया है। 6 से 8 अक्टूबर के बीच जलगांव, धुले और नासिक में की गई कार्रवाई के दौरान 23.24 लाख रुपये से अधिक का प्रतिबंधित खाद्य भंडार जब्त किया गया।

नंदुरबार में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू ले जा रहे वाहन सहित करीब 69.47 लाख रुपये की संपति जब्त की गई। विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यभर में इस दौरान 12 प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

या तो अंतिम संस्कार में जाएं या हिरासत में रहें अभिजीत, दिल्ली पुलिस ने CJP प्रमुख के सामने रखी शर्त

CJP नेताओं की विमान के अंदर गिरफ्तारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?