नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

मुंबई में 47 करोड़ की कोकीन तस्करी का पर्दाफाश, डीआरआई ने नाइजीरियन समेत 9 आरोपियों को दबोचा

DRI Mumbai ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 करोड़ की कोकीन तस्करी और 9.22 करोड़ के सोना स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। नाइजीरियन नागरिक सहित 9 आरोपियों की गिरफ्तारी से इंटरनेशनल गिरोह का खुलासा हुआ।

अपूर्वा नायक

Mumbai DRI Cocaine Smuggling: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई जोनल यूनिट एक्शन मोड पर है। एजेंसी ने एक गिरोह के प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिसने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मुंबई में 47.37 करोड़ रुपये मूल्य की 4,737 ग्राम कोकीन की अवैध तस्करी की थी।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नाइजीरिया के लागोस निवासी ओलुवासेगुन सेसन (48) के रूप में हुई है। इस गिरोह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। एजेंसी ने अब तक इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसी तरह डीआरआई ने ऑपरेशन गोल्ड मेल्टडाउनर नामक अभियान के तहत जवेरी बाजार इलाके में तस्करी किए गए सोने की प्रोसेसिंग में, कथित तौर पर शामिल एक गुप्त सोने को पिघलाने की सुविधा का भंडाफोड़ किया है।

मोम के कैप्सूल में आया सोना

एजेंसी ने लगभग 5.8 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 9.22 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि तस्करी गिरोह के दो कथित प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच में पता चला कि जब्त किया गया सोना मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रास्ते मोम के कैप्सूल में भरकर, गिरोह द्वारा भर्ती किए गए यात्रियों के माध्यम से भारत में तस्करी किया जा रहा था।

संबंधित सोने को पिघलाने की सुविधा की तलाशी में कई सामग्रियां बरामद हुई हैं। जिसमें तस्करी के सोने के लेन-देन और बिक्री से प्राप्त आय को दर्ज करने वाली बही-खाते, सौना पिघलाने और ढलाई के उपकरण, तस्करी के सोने की अवैध प्राप्ति और वितरण के लिए टोकन के रूप में इस्तेमाल किए गए करेंसी नोट, और तस्करी के सोने को विदेशी चिह्नों वाली छड़ों में बदलने के लिए इस्तेमाल किए गए विदेशी बुलियन मार्किंग डाई शामिल हैं।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार