ख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रणव अदाणी, BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े व अन्य (सोर्स: IANS)
मुंबई

मुंबई के धारावी में दिखेगा नए घरों और रोजगार का भविष्य, CM फडणवीस ने एक्सपीरियंस सेंटर का किया उद्घाटन

Dharavi Redevelopment Experience Centre: धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की सुचना लोगों तक पहुंचाने के लिए एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया गया। नए घर, वर्कस्पेस, सड़कें और सामाजिक सुविधाओं की झलक मिलेगी।

आलोक उमाकृष्ण

Mumbai Redevelopment Experience Centre: मुंबई में गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धारावी एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया।

पीएमजीपी कॉलोनी के एच ब्लॉक में बीकेसी के पास बनाए गए इस सेंटर का उद्देश्य धारावी पुनर्विकास परियोजना के प्रस्तावित स्वरूप को लोगों के सामने वास्तविक और डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत करना है।

सेंटर में प्रस्तावित पुनर्वासित घरों, कामकाज की जगहों, सड़कों, खुले मैदानों और सामाजिक सुविधाओं की झलक दिखाई गई है। करीब 22,500 वर्गफुट में बने सेंटर में लाइफ-साइज हाउसिंग मॉडल, डिजिटल डिस्प्ले और 3डी वॉकथ्रू जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

अफवाहों को रोकने में मिलेगी मदद

सेंटर का निरीक्षण करने के बाद फडणवीस ने कहा कि यह पहल केवल रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि धारावी के निवासियों को उनके भविष्य के घर, कार्यस्थल और आसपास के इलाके को समझने का अवसर देगी।

उनके अनुसार, एक ही जगह पर प्रोजेक्ट की जानकारी उपलब्ध होने से अफवाहों, गलतफहमियों और अधूरी जानकारी को दूर करने में मदद मिलेगी तथा पुनर्विकास को लेकर जानकारी और संवाद का माहौल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने धारावी को एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र बताते हुए यहां कुम्हारवाड़ा, चमड़ा कारोबार, फूड प्रोसेसिंग, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और छोटे-मध्यम उद्योगों की मौजूदगी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पुनर्विकास योजना में इन गतिविधियों के लिए बेहतर और व्यवस्थित कार्यस्थल उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया गया है।

धारावी का कल गीत लॉन्च

कार्यक्रम में अदाणी ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रणव अदाणी, बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े, एसआरए के सीईओ डॉ. महेंद्र कल्याणकर, धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के सीईओ एवं एसआरए सचिव विपिन पालीवाल और अदाणी नवभारत डेवलपर्स के सीईओ अनिल सरदाना समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

सेंटर के जरिए घर, रोजगार, सामाजिक सुविधाओं और पुनर्वास से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने गायक शंकर महादेवन की आवाज में तैयार विशेष गीत 'धारावी का कल' लॉन्च किया।

मेरे सपनों की धारावी किताब जारी

साथ ही देवेंद्र फडणवीस के हाथों 'मेरे सपनों की धारावी' नामक किताब भी जारी की गई। सेंटर को धारावी के वर्तमान स्वरूप से प्रस्तावित भविष्य के बदलाव तक की यात्रा को डिजिटल और ऑडियो-विजुअल तकनीक के माध्यम से समझाने के लिए तैयार किया गया है।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव