मंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें री-शेड्यूल प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

Mumbai-Delhi Trains Cancelled List: दिल्ली में कॉजपा के बड़े प्रदर्शन के चलते पश्चिम रेलवे ने दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया है और कई एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी हैं।

आकाश मसने

Mumabi-Delhi Trains Rescheduling Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदर्शन के एक दिन पहले पश्चिम रेलवे ने शुक्रवार को मुंबई से दिल्ली की ओर जाने वाली दो प्रमुख राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव (री-शेड्यूल) किया है, जबकि कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

पश्चिम रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली मुंबई सेंट्रल-नयी दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12951) और मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12953) के प्रस्थान समय में लगभग पांच घंटे की देरी की गई है।

री-शेड्यूल की गई ट्रेनों का नया समय

  • 12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस: निर्धारित समय 09 अक्टूबर 2026 को शाम 5:00 बजे के बजाय अब यह ट्रेन संशोधित समय रात 10:00 बजे रवाना होगी।

  • 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन ए. के. तेजस राजधानी एक्सप्रेस: निर्धारित समय 09 अक्टूबर 2026 को शाम 5:10 बजे के बजाय अब रात 10:10 बजे रवाना होगी।

09 अक्टूबर 2026 को रद्द की ट्रेनों की लिस्ट

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

  • बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12247)

  • डॉ. आंबेडकर नगर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (20155)

  • इंदौर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (09309)

  • इंदौर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (12415)

  • साबरमती-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (12957)

क्यों लिया गया यह फैसला?

रेलवे बोर्ड से प्राप्त विशेष संदेश के आधार पर यह निर्णय 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़कों पर भारी यातायात जाम और भीड़भाड़ की आशंका को देखते हुए लिया गया है। हालांकि रेलवे ने सोशल मीडिया पर बताया कि परिचालन संबंधी कारणों से निम्नलिखित ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को डर है कि प्रदर्शनकारियों की भारी संख्या के कारण रेलवे स्टेशनों तक पहुंचने वाले मार्गों पर अफरा-तफरी का माहौल बन सकता है। पश्चिम रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी संबंधित ट्रेनों के संशोधित समय और स्थिति की आधिकारिक पुष्टि जरूर कर लें।

CJP दिल्ली में क्यों कर रही प्रदर्शन?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विशाल प्रदर्शन का आह्वान किया है। CJP का आरोप है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई है। इसके अलावा मतदाता पंजीकरण के लिए जरूरी फॉर्म छह में बदलाव की प्रक्रिया के दौरान अपने दो सहयोगियों को दरकिनार करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे

ज्ञानेश कुमार की सैलरी पर क्यों छिड़ी बहस? जानिए कितनी मिलती है CEC को सुविधाएं

H-1B वीजा पर जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत सख्त, MEA ने बंधुआ मजदूर बयान को बताया आपत्तिजनक, दी नसीहत

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने किया ऐलान, कैबिनेट से मिली मंजूरी