प्रतीकात्मक तस्वीर 
मुंबई

मुंबई में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, उद्धव गुट पर लगा आरोप, मचा सियासी बवाल

Mumbai Dahisar Incident: मुंबई के दहिसर में टैंकर विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया। विरोध में पहुंचे भाजपा नेता गणेश खणकर पर यूबीटी से जुड़े लोगों ने हमला किया। खणकर ICU में भर्ती है।

आकाश मसने

BJP Leader Ganesh Khankar Attacked: महाराष्ट्र में चुनावी घमासान अपने चरम पर है। इस मुंबई से एक दो राजनीतिक दलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के दहिसर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में टैंकर चालकों और स्थानीय नागरिकों के बीच विवाद ने अचानक राजनीतिक रंग ले लिया।

कहा जा रहा है कि भाजपा नेता गणेश खणकर पर कथित तौर पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में खणकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें तत्काल कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

भाजपा नेता की हातल नाजुक

डॉक्टरों के अनुसार भाजपा नेता खणकर की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि यह हमला गणेश खनकर पर नहीं, बल्कि पूरे भाजपा संगठन पर है। यदि पुलिस ने कार्रवाई में ढिलाई दिखाई, तो भाजपा अपने तरीके से जवाब देने में सक्षम है।

क्या है पूरा मामला?

विधायक संजय उपाध्याय ने बताया कि बोरीवली के काजूपाड़ा क्षेत्र में बीती रात नागरिक तेज रफ्तार से दौड़ते टैंकरों के खिलाफ विरोध कर रहे थे। कुछ माह पहले इसी मार्ग पर 3 साल की बच्ची हादसे का शिकार हुई थी, जिसके कारण इलाके में गुस्सा था। इसी विरोध में गणेश खनकर भी शामिल हुए थे।

भीड़ ने टैंकर को रुकाया था। टैंकर चालक ने फोन करके टैंकर के मालिक यूबीटी शाखा प्रमुख सुबोध माने को बुलाया, माने और चालक ने खनकर पर हमला कर दिया। भाजपा नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल