मुंबई पुलिस को लोगो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार

Externment Action Mumbai Police: मुंबई पुलिस ने उत्तर परिमंडल-3 में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 गंभीर अपराधियों को एक साल के लिए शहर और उपनगरों से तड़ीपार कर दिया है। जानिए पूरा मामला।

गोरक्ष पोफली

Mumbai Crime News Police Externs 12 Habitual Offenders: मुंबई पुलिस ने उत्तर परिमंडल-3 में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 अपराधियों को एक वर्ष के लिए मुंबई शहर और उपनगर की सीमाओं से तड़ीपार कर दिया है। इस कार्रवाई पर पुलिस उपायुक्त गजानन शिवलिंग राजमाने ने बताया कि कस्तूरबा मार्ग, समता नगर, दहिसर समेत विभिन्न पुलिस थानों से प्रस्ताव मिलने के बाद सभी मामलों की जांच कर अंतिम आदेश जारी किए गए।

उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों के खिलाफ तड़ीपार की कार्रवाई हुई है, वे हत्या, लूट, मारपीट और लोगों में दहशत फैलाने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल हैं। ऐसे अपराधियों के रिकॉर्ड की जांच कर कानून के तहत कार्रवाई की जाती है, ताकि आम नागरिक सुरक्षित माहौल में रह सकें।

तड़ीपार अपराधी दिखे तो 112 पर दें सूचना

डीसीपी राजमाने ने कहा कि पुलिस आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई तड़ीपार अपराधी अपने क्षेत्र में दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत 100, 112, नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस के सोशल मीडिया और कार्यालय के माध्यम से दें। उन्होंने कहा कि तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने वालों पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जाली नोट और ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

बता दें कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का इसी तरह का एक दूसरा मामला गुरुवार को बिहार से सामने आया, जहां बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोट के कारोबार और रुपए दोगुना-तीन गुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार पुलिस का एक बर्खास्त बीएमपी जवान और दो बर्खास्त होमगार्ड जवान भी शामिल हैं।

बर्खास्त सिपाही समेत मुख्य सरगना चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार पुलिस से बर्खास्त सिपाही बिदुर सहनी अपने साथियों के साथ जाली नोट के कारोबार, ठगी और हथियार के बल पर लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देता है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने कुंवारी देवी चौक पर छापेमारी कर मुख्य सरगना बिदुर सहनी को उसके दो सहयोगियों आकाश कुमार और प्रदीप कुमार जायसवाल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से जाली नोट और नकद राशि बरामद की गई।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट