गैंगस्टर डीके राव (pic credit; social media)  
मुंबई

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर DK राव गिरफ्तार, अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है पुराना नाम

Gangster DK Rao: मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के करीबी गैंगस्टर डीके राव को पुलिस ने दबोच लिया है। जबरन वसूली और धमकी के ताजा केस में उसको उसके दो साथियों को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है।

सोनाली चावरे

Gangster DK Rao Arrested: मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने कुख्यात गैंगस्टर डीके राव को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह कार्रवाई एक बिल्डर से वसूली और धमकी देने के मामले में की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि चेंबूर के रहने वाले एक बिल्डर ने किसी व्यक्ति से करीब सवा करोड़ रुपए लिए थे। सवा करोड़ की इस रकम को कथित तौर पर वह वापस नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने डीके राव की मदद ली। इसके बाद, बिल्डर के कहने पर डीके राव ने उस शख्स को धमकी दी।

जब इस मामले की शिकायत मुंबई पुलिस को मिली, तो क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने तत्परता से जांच शुरू की। जांच में यह बात सामने आई कि डीके राव ने बिल्डर के साथ मिलकर दबाव बनाने और धमकी देने का काम किया। इसके बाद पुलिस ने वसूली और धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया। शनिवार को गैंगस्टर डीके राव को अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, डीके राव मुंबई के अंडरवर्ल्ड से जुड़ा एक पुराना नाम है, जिसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कभी दाऊद इब्राहिम के विरोधी गैंग से जुड़ा रहा था। वह कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों का सामना करता रहा है। क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस वसूली के पीछे और कौन लोग शामिल थे और क्या यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था।

(News Source-आईएएनएस)

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर