गैंगस्टर सुरेश पुजारी पर कसा शिकंजा, मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने दर्ज किया मामला; राज्य में दर्ज हैं 52 केस

Anti Extortion Cell of Mumbai Police has registered a case against Gangster Suresh Pujari; total cases in state are 52
File
Published on
Updated on

 मुंबई: गैंगस्टर सुरेश पुजारी (Gangster Suresh Pujari) के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने ताज़ा मामला। मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (Anti Extortion Cell) ने गैंगस्टर सुरेश पुजारी के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि, सुरेश पुजारी के खिलाफ राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 52 मामले दर्ज हैं।

सुरेश पुजारी को फिलीपींस से भारत लाया गया था। इससे पहले मुंबई के वकोला पुलिस थाने में भी पुजारी के खिलाफ एक कंपनी के निर्देशक को वसूली (Extortion) के लिए धमकी देने के आरोप में ताज़ा मामला दर्ज किया गया था। वकोला पुलिस स्टेशन में गैंगस्टर सुरेश पुजारी के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है। उसने 22 मार्च 2021 को एक कंपनी के निदेशक को फोन किया था और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामला आगे की जांच के लिए एंटी एक्सटॉर्शन सेल को भेजा गया है।

दरअसल अंडरवर्ल्ड से जुड़े गैंगस्टर रवि पुजारी के कभी खास रहे सुरेश पुजारी को फिलीपींस से भारत लाया गया था। सुरेश पुजारी को फिलीपींस से डिपोर्ट कर दिल्ली (Delhi) लाया गया था जिसके बाद महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया था। एटीएस उसे दिल्ली से मुंबई लेकर आई थी। सुरेश पुजारी पर मुंबई और ठाणे में कई पुराने मामले दर्ज हैं। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com