कोस्टल रोड टनल दुर्घटना (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

कोस्टल रोड टनल हादसा: छह वाहनों की टक्कर के मामले में दो कार चालकों पर मामला दर्ज

FIR Against Two Car Drivers: मुंबई के कोस्टल रोड टनल में छह वाहनों की टक्कर के मामले में मलबार हिल पुलिस ने दो कार चालकों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

अखिलेश तिवारी, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • मुंबई के कोस्टल रोड टनल में शुक्रवार तड़के छह वाहनों की आपस में टक्कर हुई।

  • शुरुआती जांच में पता चला कि हादसे की शुरुआत दो कारों के बीच टक्कर से हुई थी।

  • दुर्घटना के बाद दोनों कारें टनल के अंदर सड़क पर खड़ी थीं, तभी पीछे से आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

Mumbai Coastal Road Accident: मुंबई के कोस्टल रोड टनल में शुक्रवार तड़के हुए छह वाहनों की टक्कर के मामले में मलबार हिल पुलिस ने दो कार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, टनल के भीतर पहले दो कारों के बीच दुर्घटना हुई थी।

इसके बाद दोनों कारें सड़क पर खड़ी थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने खड़ी कारों को टक्कर मार दी, जिसके चलते एक के बाद एक कुल छह वाहन आपस में टकरा गए।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को टनल से हटा दिया

हादसे के बाद सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को टनल से हटा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 324(4) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत दो कार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीसीपी आर. रागसुधा ने मामले में एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों और संबंधित वाहन चालकों की भूमिका की जांच कर रही है।

कोई हताहत नहीं

बता दें कि राहत कार्य पूरा होने और टनल को सुरक्षित किए जाने के बाद उत्तर दिशा में यातायात दोबारा शुरू कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, कोस्टल रोड पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। हादसे में किसी के घायल नहीं होने से पुलिस और राहतकर्मियों ने राहत की सांस ली।

दुनिया के हर 9 में से 1 वयस्क को डायबिटीज, गोवा-केरल में सबसे ज्यादा खतरा; ऐसा है महाराष्ट्र का हाल

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा