Mumbai Mega Block ,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
मुंबई

मध्य रेल का मेगा ब्लॉक: इगतपुरी-कसारा सेक्शन में 17 से 22 मई तक असर, लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Mumbai Mega Block: मध्य रेल द्वारा इगतपुरी-कसारा और ठाणे-कल्याण के बीच 17 से 22 मई तक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चलेंगी या डायवर्ट होंगी।

रूपम सिंह

Mumbai Mega Block Local Train Cancelled: मुंबई मध्य रेल द्वारा इगतपुरी-कसारा सेक्शन में ओवरहेड इलेक्ट्रिक के प्रारंभिक कार्य और इंफ्रिजमेंट हटाने के लिए 17 मई से 22 मई तक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक प्रतिदिन दोपहर 3.50 बजे से शाम 5.50 बजे तक रहेगा। ब्लॉक के दौरान

उपनगरीय सेवाओं और कुछ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। मध्य रेल के अनुसार 17 मई को इगतपुरी-कसारा सेक्शन की अप और डाउन मेन लाइन व मिड लाइन पर ब्लॉक लिया जाएगा, जबकि 18 मई से 22 मई तक अप-डाउन मेन लाइन, मिड लाइन और यार्ड लाइन पर कार्य किया जाएगा।

ब्लॉक के कारण 17 मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया कामायनी एक्सप्रेस को रिशेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन अब अपने निर्धारित समय 1.50 बजे की बजाय दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी। इसके अलावा कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रेगुलेट किया जाएगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राजगीर एक्सप्रेस को अटगांव, सेवाग्राम एक्सप्रेस को खडवली और सुल्तानपुर एक्सप्रेस को टिटवाला स्टेशन पर नियंत्रित किया जाएगा।

10-20 मिनट देरी से चलेंगी ट्रेनें

राजधानी एक्सप्रेस ब्लॉक समाप्त होने के बाद चलने वाली पहली ट्रेन होगी, जिसे खर्डी स्टेशन पर 20 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा। मध्य रेल ने बताया कि बनचिंग के कारण उद्योगनगरी एक्सप्रेस और नंदीग्राम एक्सप्रेस लगभग 10 से 15 मिनट देरी से चल सकती हैं। यदि अन्य मेल या एक्सप्रेस ट्रेने पहले से विलंबित होंगी, तो उन्हें भी परिचालन सुविधा के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा।

ब्लॉक अवधि में आसनगांव और कसारा के बीच उपनगरीय सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। कई कसारा लोकल ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन आसनगांव स्टेशन पर किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेल ने ब्लॉक से पहले और बाद की अंतिम और पहली लोकल ट्रेनों की जानकारी भी जारी की है। मध्य रेल प्रशासन ने कहा कि यह ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक है। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है

सेंट्रल रेलवे के मुंबई मंडल द्वारा रविवार को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के चलते मेन लाइन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई फास्ट और सेमी फास्ट सेवाओं को स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

मेन लाइन पर ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 10.40 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 9.34 बजे से दोपहर 3.03 बजे तक रवाना होने वाली डाउन फास्ट और सेमी फास्ट लोकल ट्रेनें ठाणे और कल्याण के बीच डाउन स्लो लाइन पर चलाई जाएंगी।

सेमी फास्ट सेवाओं को स्लो लाइन पर करेंगे डायवर्ट

इन ट्रेनों को कालवा, मुंब्रा और दिवा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा, इससे यात्रियों को करीब 10 मिनट की देरी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, कल्याण से सुबह 10.28 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक रवाना होने वाली अप फास्ट और सेमी फास्ट सेवाएं अप स्लो लाइन पर डायवर्ट रहेंगी।

ये ट्रेनें दिवा, मुंब्रा और कलवा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव लेंगी और आगे मुलुंड स्टेशन पर फिर से अप स्लो लाइन पर लाई जाएंगी। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और दादर से रवाना होने वाली डाउन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को ठाणे-कल्याण के बीच पांचवीं लाइन पर तथा अप दिशा की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को छठी लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO