Bellasis Bridge, Devendra Fadnavis, Eknath Shinde (फोटो-सोशल मीडिया)  
मुंबई

मुंबई ईस्ट-वेस्ट लिंक वाले बेलासिस पुल का देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन, बदला नाम, जानिए खास बातें

Mumbai News: मुंबई सेंट्रल के नवनिर्मित बेलासिस ब्रिज का उद्घाटन सीएम फडणवीस और डीसीएम शिंदे ने किया 120 करोड़ की लागत वाला यह पुल 4 महीने पहले तैयार हुआ है, जिसका नाम अब अहिल्यादेवी होलकर ब्रिज होगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Bellasis Bridge Inauguration: पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन को पूर्व से पश्चिम को जोड़ने वाले नवनिर्मित बेलासिस ब्रिज का उद्घाटन गुरुवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस एवं डीसीएम एकनाथ शिंदे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। बीएमसी द्वारा मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पुल का पुनर्निर्माण निर्धारित समय से चार महीने पहले पूरा किया गया है।

ब्रिज को अहिल्यादेवी होलकर का नाम

इस पुल का नाम पहले नाना शंकर सेठ के नाम पर रखा जाना था, लेकिन बाद में पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्यादेवी होलकर के नाम रखने की घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि इस ब्रिज का नाम ब्रिटिश कालीन मेजर जनरल जॉन बेलासिस के नाम पर था,जिसको बदल दिया गया है।

पुल के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि विकास परियोजनाओं में गति के साथ गुणवत्ता बनाए रखना राज्य सरकार की नीति है। मुंबई मनपा ने केवल 15 महीनों में पुल का निर्माण पूरा कर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कैसा है,नया ओवरब्रिज

ताडदेव,नागपाड़ा और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले नए ओवर ब्रिज की कुल लंबाई 333 मीटर है, जिसमें रेलवे ट्रैक के ऊपर 36.90 मीटर का स्पैन, सात मीटर चौड़ा कैरिजवे और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों ओर चौड़े फुटपाथ बनाए गए हैं।

इसकी निर्माण लागत लगभग 120 करोड़ हुई है। पुल का पूर्वी भाग 138.39 मीटर और पश्चिमी भाग में 157.39 मीटर और रेलवे सीमा के भीतर 36.90 मीटर शामिल है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुल के समय से पहले पूर्ण होने पर मनपा की सराहना करते हुए कहा कि यह ब्रिज शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना