-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Jogeshwari Terminal Mumbai Long Distance Trains Western Railway
Mumbai Railway: अब दादर या मुंबई सेंट्रल नहीं जाना पड़ेगा, जोगेश्वरी से चलेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पश्चिम रेलवे इस साल के अंत तक जोगेश्वरी टर्मिनस का निर्माण पूरा करेगा। इसके बाद यहां से लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।

जोगेश्वरी टर्मिनस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुंबई के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए अब दादर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, बांद्रा, मुंबई सेंट्रल या कुर्ला तक जाने की मजबूरी जल्द खत्म होने वाली है।
पश्चिम रेलवे इस साल के अंत तक जोगेश्वरी टर्मिनस का निर्माण पूरा करने की तैयारी में है, जिसके बाद यहां से भी लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
सातवें टर्मिनस के रूप में जोगेश्वरी का विकास
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अपने सातवें टर्मिनस के रूप में जोगेश्वरी को विकसित करने का फैसला किया है। इस टर्मिनस से प्रतिदिन 12 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की योजना है, जिनमें दिल्ली और उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनें भी शामिल रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
अमृत भारत स्टेशन विकास योजना
यह नया टर्मिनस अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के तहत तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लंबी दूरी की ट्रेनों की ऑरिजिनेशन संख्या बढ़ाना और मौजूदा प्रमुख टर्मिनस पर पड़ने वाले दबाव को कम करना है। जोगेश्वरी टर्मिनस का निर्माण राम मंदिर और जोगेश्वरी स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे की जमीन पर किया जा रहा है। पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह स्टेशन सुविधाजनक साबित होगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, टर्मिनस पर कवर शेड, सर्विस बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म और स्टेशन भवन का काम तेजी से चल रहा है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 76.84 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। टर्मिनस के चालू होने के बाद आसपास के इलाकों के यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए मुंबई सेंट्रल, दादर, बांद्रा, बोरीवली या अंधेरी जैसे व्यस्त स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा।
प्रारंभिक योजना के तहत पहले चरण के लिए 51 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था, जिसमें दो प्लेटफॉर्म और तीन रेलवे लाइनों का निर्माण शामिल था। हालांकि, प्रोजेक्ट में देरी और अन्य कारणों से लागत बढ़कर लगभग 76 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह टर्मिनस 24 डिब्बों वाली ट्रेनों के संचालन में सक्षम होगा।
ये भी पढ़ें :- BMC चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव,‘मिशन बेस्ट बचाओ’ घोषणा-पत्र जारी
इसके साथ ही फेज-दो का काम भी शुरू हो चुका है। इस चरण में एक नया आइलैंड प्लेटफॉर्म, पिट लाइन और शंटिंग नेक का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही और संचालन और अधिक सुचारू हो सकेगा।
Jogeshwari terminal mumbai long distance trains western railway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
Jul 15, 2026 | 08:30 AMHCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
Jul 15, 2026 | 08:24 AMराहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Jul 15, 2026 | 08:24 AMTrump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Jul 15, 2026 | 08:24 AMमिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMNavabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
Jul 15, 2026 | 08:13 AMठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
Jul 15, 2026 | 08:07 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













