नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

बीएमसी अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप, शादी के झांसे में 3 साल तक शोषण

Mumbai BMC Officer Rape Case: मुंबई में बीएमसी के सहायक आयुक्त को शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

अपूर्वा नायक

Mumbai BMC Officer Rape Case Arrest: देश की आर्थिक राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीएमसी के K ईस्ट वार्ड में तैनात, सहायक मनपा आयुक्त को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान 'नितिन शुक्ला' के रूप में हुई है। इस घटना ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। विक्रोली पार्क साइड पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी शुक्ला ने उससे शादी करने का वादा किया था।

करता रहा 32 वर्षीय महिला का शारीरिक शोषण

इसी वादे की आड़ में वह पिछले तीन वर्षों से 32 वर्षीय महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। विवाद तब शुरू हुआ जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद अधिकारी ने उससे दूरी बना ली और अंततः विवाह के प्रस्ताव को पूरी तरह ठुकरा दिया।

विक्रोली में शिकायत

  • मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। शुरुआती जांच और तकनीकी साक्ष्यों (लोकेशन ट्रेसिंग और डिजिटल रिकॉर्ड) के आधार पर आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शुक्ला को हिरासत में लिया है।
  • पूछताछ और पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट को खंगाल रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या कोई अन्य महिला भी इसका शिकार हुई है।
  • फिलहाल, पीड़िता को सुरक्षा और कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जा सकती है और दोष सिद्ध होने पर उसे सेवा से बर्खास्त करने जैसी सख्त कार्रवाई की संभावना है।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच