भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव से मुलाकात करतीं मुंबई की मेयर रितु तावड़े (सोर्स: एक्स@TawdeRitu) 
मुंबई

BMC मेयर रितु तावड़े ने विनोद तावड़े से की खास मुलाकात, क्या है दोनों का रिश्ता? जानें मीटिंग का पूरा एजेंडा

Ritu Tawde Meeting With Vinod Tawde: मुंबई मेयर रितु तावड़े ने भाजपा महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की। इस भेंट ने राजनीतिक हलकों और जनता के बीच रिश्तों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

आकाश मसने

Ritu Tawde Relation With Vinod Tawde: मुंबई की नवनियुक्त मेयर रितु तावड़े ने आज यानी 21 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से उनके निवास स्थान पर एक शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही लोगों के बीच यह जिज्ञासा तेज हो गई कि आखिर मेयर रितु तावड़े और दिग्गज नेता विनोद तावड़े के बीच क्या संबंध है।

बैठक में क्या हुई बात?

इस महत्वपूर्ण बैठक में विलेपार्ले विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पराग अलवणी भी उपस्थित रहे। मेयर रितु तावड़े ने इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया। उन्होंने मुंबई की 'सेविका' के रूप में शहर के चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, लंबित परियोजनाओं की प्रगति और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

रितु तावड़े ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

मुलाकात के बाद मेयर रितु तावड़े ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि विनोद तावड़े जी का दृष्टिकोण और कार्यशैली हमेशा प्रेरणादायी रहती है। उन्होंने कहा, "इस सकारात्मक संवाद से हमें नई ऊर्जा मिली है। हम मुंबईकरों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम करेंगे।"

विनोद तावड़े का मार्गदर्शन

रितु तावड़े ने अपनी पोस्ट में लिखा कि विनोद तावड़े ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक कौशल के आधार पर मुंबई के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जन-केंद्रित निर्णय लेने के लिए मेयर का मार्गदर्शन किया।

रितु तावड़े और विनोद तावड़े के बीच क्या है रिश्ता?

मेयर बनने के बाद से ही आम जनता और राजनीतिक गलियारों में यह सवाल चर्चा का विषय था कि क्या रितु तावड़े और विनोद तावड़े पारिवारिक रूप से जुड़े हैं। हालांकि ऐसा कुछ न हीं है। एक ही पार्टी का नेता और एक ही उपनाम होने के अलावा पूर्व मंत्री विनोद तावड़े और रितु तावड़े के बीच कोई सीधा नाता संबंध नहीं है।

बताया जा रहा है कि यह एक राजनीतिक और प्रशासनिक शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन मेयर ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित कर मुंबई के सर्वांगीण विकास को गति देना है।

मुंबई के विकास का नया संकल्प

बैठक के बाद मेयर ने विश्वास जताया कि इस संवाद से मुंबई के नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए एक नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि मुंबईकरों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हम अधिक जोश के साथ कार्य करेंगे। अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन हमें शहर की समस्याओं को जमीनी स्तर पर सुलझाने में मदद करेगा। इस मुलाकात को आगामी नगर निगम चुनावों और मुंबई के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO