के अन्नामलाई (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai को ‘बॉम्बे’ बताने पर मचा सियासी बवाल, अन्नामलाई के बयान से भाजपा घिरी

BMC Election 2026 से पहले तमिलनाडु भाजपा नेता के. अन्नामलाई के ‘बॉम्बे’ वाले बयान ने मराठी अस्मिता की राजनीति को नई धार दे दी है। विपक्ष ने इसे मराठी मानूस का अपमान बताया है।

अपूर्वा नायक

K Annamalai Statement On Bombay: महानगरपालिका चुनावों की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मराठी अस्मिता के मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही हैं।

इसी बीच मुंबई का महापौर कौन होगा, इस सवाल पर भी सियासत तेज हो गई है। ऐसे समय में तमिलनाडु भाजपा के नेता के। अन्नामलाई के मुंबई को लेकर दिए गए विवादित बयान ने नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।

अन्नामलाई ने मुंबई के वार्ड क्रमांक 47 में प्रचार के दौरान एक साक्षात्कार में मुंबई को "बॉम्बे" कहते हुए कहा कि "बॉम्बे महाराष्ट्र का शहर नहीं है", उनके इस बयान से भाजपा को घेरने के लिए विपक्ष के हाथ एक बड़ा मुद्दा लग गया है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई महानगरपालिका पर सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे इस चुनाव में पहली बार एकजुट होकर मैदान में उतरे हैं। ठाकरे बंधु "मुंबई बचाओ, मराठी अस्मिता बचाओ" को चुनावी नारा बना रहे हैं और इसे मराठी मानूस के अस्तित्व की आखिरी लड़ाई बता रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं के विवादित बयान पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

भिवंडी में 'बॉम्बे' नाम का फलक तोड़ा गया

इस विवाद का असर जमीनी स्तर पर भी दिखाई दिया, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे गुरुवार को कल्याण से प्रचार समाप्त कर भिवंडी मार्ग से ठाणे की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी नजर ठाणे-भिवंडी सीमा पर खारीगांव खाड़ी पुल के पास स्थित 'बॉम्बे ढाबा' पर पड़ी। राज ठाकरे के ध्यान दिलाते ही मनसे कार्यकर्ताओं ने वहां लगे 'बॉम्बे ढाबा के फलक को तोड़ दिया।

विपक्ष का तीखा पलटवार

अन्नामलाई के बयान पर विपक्ष ने जोरदार हमला बोला है। शिवसेना (उद्धय गुट) के नेता अखिल चित्रे ने भाजपा पर निशाना साचते हुए कहा कि "आखिरकार पेट में जो था, वह होठों पर आ ही गया। हम भाजपा को आखिरी बार चेतावनी देते हैं। चुनाव जीतने के लिए जानबूझकर बाहरी नेताओं को लाकर मराठी मानूस को भड़काने की कोशिश न करें। अगर किसी भाजपा नेता ने फिर से मुंबादेवी की मुंबई को 'बॉम्बे कहा और बलिदान से मिली मुंबई पर मराठी मानूस को नीचा दिखाया, तो याद रखिए, इसका करारा जवाब मिलेगा। शहरों के नाम सिर्फ शब्द नहीं होते, वे भाषा, संघर्ष, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक होते हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां