BMC कॉर्पोरेटर डेवलपमेंट फंड (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai BMC E-TDR System: मुंबई में TDR प्रक्रिया डिजिटल, नई ई-टीडीआर प्रणाली से बढ़ेगी पारदर्शिता

Mumbai BMC E-TDR System News: बीएमसी ने टीडीआर लेन-देन को पारदर्शी बनाने के लिए 10 मई से नई ई-टीडीआर प्रणाली अनिवार्य कर दी है। अब सभी ट्रांजैक्शन केवल डिजिटल माध्यम से ही किए जाएंगे।

अपूर्वा नायक

Mumbai BMC E-TDR System Rule 2026: बीएमसी ने टीडीआर से जुड़े सभी लेन-देन को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तेज बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है।

अब 10 मई, 2026 से सभी टीडीआर ट्रांजैक्शन केवल नई ई-टीडीआर (ई-टीडीआर) प्रणाली के माध्यम से ही किए जाएंगे। पारंपरिक तरीके से होने वाले लेन-देन पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे।

यह नई डिजिटल प्रणाली महाराष्ट्र सरकार के नगर विकास विभाग की पहल और बीएमसी के सहयोग से तैयार की गई है। इसे 15 अप्रैल, 2026 से लागू किया गया था और अब इसे पूर्ण रूप से अनिवार्य बनाया जा रहा है।

देश का पहला एकीकृत डिजिटल सिस्टम

यह प्लेटफॉर्म टीडीआर से जुड़े लेन-देन के लिए देश का पहला एकीकृत डिजिटल सिस्टम माना जा रहा है। इस प्रणाली के लागू होने से खरीदार और विक्रेता दोनों के लिए प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। पंजीकरण के बाद वे ऑनलाइन माध्यम से सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से लेनदेन कर सकेंगे।

प्रशिक्षित करने वेबिनार आयोजित

शुरुआत में उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए पुरानी और नई दोनों प्रणालियां साथ-साथ चलाई गई थीं, लेकिन अब नई प्रणाली स्थिर और उपयोग में आसान हो चुकी है, बीएमसी प्रशासन ने नागरिकों, डेवलपर्स और अन्य संबंधित पक्षों को प्रशिक्षित करने के लिए वेबिनार आयोजित किए है। साथ ही यूजर मैनुअल, वीडियो गाइड और ऑनलाइन शिकायत निवारण सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जरूरत पड़ने पर मुख्यालय में भी सहायता दी जाएगी। नई ई-टीडीआर प्रणाली के तहत दरों में पारदर्शिता, सुरक्षित बैंकिंग लेन-देन, समयबद्ध मंजूरी और सीधे नामांतरण जैसे कई फायदे मिलेंगे, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 10 मई से पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा