क्रेन पलटने से हुआ हादसा (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

BKC मेट्रो लाइन में कैसे पलटी 400 टन की क्रेन? सामने आई बड़ी वजह, MMRDA ने तुरंत लिया एक्शन

Mumbai BKC Metro Accident: मुंबई BKC में मेट्रो 2B निर्माण के दौरान 400 टन की क्रेन पलटने से भारी बीम गिरा। बाल-बाल बचे लोग, यातायात प्रभावित। जानें हादसे की पूरी वजह।

सूर्यप्रकाश मिश्र

BKC Bandra Kurla Complex Traffic: मुंबई बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में मेट्रो लाइन 2B के निर्माण स्थल पर एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार को तड़के हुई इस घटना में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर (खंभे) पर लगाया जा रहा एक भारी कंक्रीट बीम (गर्डर) नीचे गिर गया। संयोग से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इसके चलते सुबह-सुबह बीकेसी की इस मुख्य सड़क को सुरक्षा के मद्देनजर बंद करने से यातायात प्रभावित हुआ।

बिगड़ा क्रेन का संतुलन

एमएमआरडीए के प्रवक्ता के अनुसार यह घटना क्रेन का संतुलन बिगड़ जाने से हुई। BKC में चल रहे मेट्रो लाइन 2B स्टेशन के कंस्ट्रक्शन के दौरान, एशियन हार्ट हॉस्पिटल जंक्शन के पास लगभग 400 टन वज़न वाली एक मोबाइल क्रेन प्री-कास्ट बीम उठाते समय कुछ मैकेनिकल खराबी की वजह से पलट गई। कॉन्ट्रैक्टर जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड के ज़रिए इस मेट्रो लाइन का काम किया जा रहा है। घटना के बाद, MMRDA के सीनियर अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पलटी हुई क्रेन को तुरंत हटाने का काम शुरू किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग पर कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया। बताया गया कि पलटी हुई क्रेन को सुरक्षित रूप से हटाने के लिए 600 टन कैपेसिटी वाली क्रेन लगाई गई है।

ट्रैफिक डायवर्ट

ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। एमएमआरडीए ने एक बयान जारी कर कहा कि क्रेन में कुछ मेकेनिकल खामियों के चलते बीम एक ओर झुक गया। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौके पर ज़रूरी और इंस्पेक्शन किए जा रहे हैं। घटना की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

बुलेट ट्रेन स्टेशन के पास मेट्रो

उल्लेखनीय है कि मुंबई मेट्रो लाइन 2बी (डीएन नगर से मांडले) तक का निर्माण चल रहा रहा है। मेट्रो लाइन 2बी 23.643 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड कॉरिडोर है जिसमें 20 स्टेशन हैं। इनमें 5 स्टेशन के पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है। बीकेसी में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन के पास ही मेट्रो 2 बी स्टेशन का भी निर्माण किया जा रहा है। जिनमें ESIC नगर, नानावती अस्पताल, बांद्रा मेट्रो, कुर्ला, चेंबूर और मानखुर्द आदि शामिल हैं। यह लाइन मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों को जोड़ने का काम करेगी।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता