अजगर के रेस्क्यू का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई के पॉश BKC इलाके में निकला 8 फीट लंबा अजगर, रोंगटे खड़े कर देगा रेस्क्यू का ये Video

Mumbai Python Rescue: मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव के पास एक निर्माण स्थल पर 8 फीट लंबा भारतीय रॉक पाइथन दिखने से हड़कंप मच गया। एक्सपर्ट्स ने सुरक्षित रेस्क्यू कर इसे जंगल में छोड़ा।

आकाश मसने

Mumbai BKC Python Rescue Viral Video: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के सबसे पॉश बिजनेस हब माने जाने वाले बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार तड़के यहां मशहूर 'जियो वर्ल्ड ड्राइव' के पास एक निर्माणाधीन साइट पर 8 फीट लंबा विशालकाय भारतीय रॉक पाइथन देखा गया। पॉश इलाके में इतने बड़े अजगर की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के लोगों और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया।

सुरक्षाकर्मियों ने दी सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, अजगर सबसे पहले निर्माण स्थल पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों को नजर आया। भारी-भरकम सांप को देखते ही सावधानी बरतते हुए तुरंत इसकी सूचना वन्यजीव संरक्षण संस्था 'SARRP India' को दी गई। बिना समय गंवाए संस्था के रेस्क्यूअर मौके पर पहुंचे और बेहद कुशलता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कैसे हुआ रेस्क्यू?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्क्यूअर ने बिना किसी घबराहट के अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा। अजगर काफी स्वस्थ और सक्रिय था, लेकिन एक्सपर्ट तकनीक के कारण उसे बिना किसी चोट के काबू कर लिया गया। SARRP इंडिया ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सावधानी के साथ रेस्क्यू किया गया और सम्मान के साथ उसे वहां वापस छोड़ दिया गया जहाँ उसका असली घर है। सह-अस्तित्व कोई विकल्प नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।"

जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया

रेस्क्यू के बाद वन विभाग के नियमों का पालन करते हुए अजगर की जांच की गई और उसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि मुंबई के नजदीकी हरित क्षेत्रों और बारिश के प्रभाव के कारण अक्सर ये सरीसृप भोजन की तलाश में रिहायशी या निर्माण वाले इलाकों में आ जाते हैं।

इस घटना ने एक बार फिर शहरी विकास और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव की ओर ध्यान खींचा है। राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू होने के कारण न तो किसी इंसान को कोई नुकसान पहुंचा और न ही बेजुबान जीव को।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां