अमित साटम के गाड़ियों का काफिला (सोर्स: एक्स@VarshaEGaikwad) 
मुंबई

मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम के 25 गाड़ियों के काफिले पर बवाल, विपक्ष बोला- PM मोदी की अपील की उड़ी धज्जियां

Amit Satam Convoy Controversy: प्रधानमंत्री की ईंधन बचाओ अपील के बाद मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम विवादों में हैं। नाला सफाई का जायजा लेने के लिए 25 गाड़ियों का काफिला निकालने पर विपक्ष हमलावर है।

आकाश मसने

Mumbai BJP President Amit Satam 25 Vehicles Convoy Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश से ईंधन बचाने और सोना न खरीदने की अपील किए जाने के महज दो दिन बाद ही मुंबई में बीजेपी नेता के एक काम से बवाल मच गया है। मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम के 25 गाड़ियों के काफिले को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गई है। विपक्ष ने अमित साटम और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष ने जनता के लिए त्याग की सलाह, लेकिन खुद के लिए शाही लाइफस्टाल कहकर साटम के इस रवैये की जमकर खिंचाई की है।

अमित साटम को मुंबई में नालियों की सफाई के काम का जायजा लेने के लिए 25 गाड़ियों के एक विशाल काफिले का इस्तेमाल करने को लेकर राजनीतिक गलियारों से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

अमित साटम के काफिले पर विवाद

दरअसल मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने मंगलवार को मुंबई के उपनगरीय इलाकों में नालियों की सफाई के काम की समीक्षा की। इस दौरे का अंदाज किसी राजनीतिक रैली जैसा था। साटम की अपनी गाड़ी के साथ-साथ इस काफिले में विधायकों, पूर्व पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों की गाड़ियों की एक लंबी कतार शामिल थी।

रोहित पवार ने साटम पर कसा तंज

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने इस दौरे को लेकर अमित साटम पर तीखा हमला बोला। रोहित पवार ने साेशल मीडिया मंच एक्स पर साटम के काफिले का वीडियाे शेयर कर तंज कसते हुए लिखा कि मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री की अपील पर 25 गाड़ियों के काफिले के साथ जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है। शायद उनकी गाड़ियां पानी से चलती हैं। BJP नेताओं को जल्द ही जनता को यह दिखाना चाहिए कि सिर्फ पानी का इस्तेमाल करके सब्जियों में तड़का कैसे लगाया जाता है। सत्तारूढ़ पार्टी की हालत सच में दूसरों को ज्ञान का उपदेश देते हुए खुद पत्थर की तरह सूखे और अडिग रहने वाली हो गई है।

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने भी उठाए सवाल

इधर कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने भी सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री की सलाह सिर्फ आम आदमी के पालन करने के लिए है? क्या साटम ईंधन बचाने की जरूरत भूल गए हैं, या फिर उन्हें सत्ता का नशा चढ़ गया है?

इसके बाद, आलोचनाओं के बीच अमित साटम ने कहा कि हमारा यह दौरा वसूली के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा कारणों से है। हालांकि, 25 गाड़ियों के काफिले की जरूरत को सही ठहराने की कोशिश करते हुए वह साफ तौर पर असहज और मुश्किल में दिखे।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे