जादूटोना करने वाले तांत्रिक की प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Bhondubaba: मुंबई के मालाड में भोंदूबाबा रिदम पांचाल पर केस, करता था अघोरी पूजा और जादूटोना

Mumbai Bhondubaba News: मुंबई के मालाड में भूत भगाने के नाम पर अघोरी पूजा करने वाले भोंदूबाबा रिदम पांचाल के खिलाफ शिकायत। बकरे का कलेजा और श्मशान की राख से करता था जादूटोना।

गोरक्ष पोफली

Mumbai Bhondubaba Rhythm Panchal: देश की आर्थिक राजधानी और कभी न सोने वाले शहर मुंबई से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। नासिक के कुख्यात भोंदूबाबा अशोक खरात के कारनामों की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब मुंबई के मालाड इलाके में एक नए 'भोंदूबाबा' के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि रिदम पांचाल नामक यह व्यक्ति भूत-प्रेत भगाने और जादूटोना करने के नाम पर अघोरी पूजा करता है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सार्वजनिक गार्डन में अंधविश्वास का खुला प्रदर्शन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह भोंदूबाबा हर गुरुवार और रविवार को अपने घर और घर के सामने अघोरी पूजा करता था। लेकिन हद तो तब हो गई जब 4 अप्रैल को उसने नगर निगम (BMC) के एक सार्वजनिक गार्डन में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटाई और खुलेआम 'भूत उतारने' के नाम पर जादूटोना किया। इस घटना के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें बाबा को अजीबोगरीब हरकतें करते देखा जा सकता है।

पूजा की सामग्री देख कांप जाएगी रूह

इस तथाकथित बाबा द्वारा पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री किसी भी सामान्य व्यक्ति को डराने के लिए काफी है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उसकी पूजा किट में ये वस्तुएं शामिल होती हैं:

  • बकरे का कलेजा और खून
  • काला और लाल कपड़ा
  • श्मशान की राख
  • नींबू, सुई और कुंकू
  • शराब की बोतल और सिगरेट

पूजा समाप्त होने के बाद, इन वस्तुओं को वह चौराहे पर फेंक देता है। इस अघोरी कृत्य के कारण इलाके की महिलाओं और बच्चों में भारी डर व्याप्त है।

पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

हैरानी की बात यह है कि स्थानीय लोगों ने दो हफ्ते पहले ही इन अघोरी विद्याओं के वीडियो और सामूहिक हस्ताक्षर के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों की मांग है कि महाराष्ट्र अंधविश्वास विरोधी और जादूटोणा विरोधी अधिनियम के तहत इस ढोंगी बाबा पर सख्त कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया जाए। हालांकि, लोगों का आरोप है कि रिदम पांचाल के खिलाफ पुख्ता सबूत होने के बावजूद पुलिस अब तक मूकदर्शक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:

आरोपी का दावा: "मैं तो सेवा कर रहा हूँ"

जब इस पूरे मामले पर रिदम पांचाल से संपर्क किया गया, तो उसने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उसका कहना है कि वह कोई जादूटोना नहीं बल्कि 'देवी की पूजा' कर रहा है। उसने दावा किया कि वह लोगों के दुख दूर करने के लिए उनकी 'सेवा' करता है और इसके बदले एक रुपया भी नहीं लेता।

पढ़े-लिखे लोग भी बन रहे शिकार

मुंबई जैसे महानगर में, जहाँ तर्क और विज्ञान को प्रधानता दी जाती है, वहां इस तरह के अघोरी कृत्य का होना चिंताजनक है। विडंबना यह है कि इस भोंदूबाबा के चक्कर में कई सुशिक्षित और उच्च वर्ग के लोग भी फंस रहे हैं। जानकारों का मानना है कि जब तक समाज अपनी आँखें खुली नहीं रखेगा और पुलिस ऐसे तत्वों पर त्वरित कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक अंधविश्वास की यह जड़ें शहर को खोखला करती रहेंगी।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल