खोया-पाया विभाग (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर 2025 में 90 हजार से ज्यादा सामान भूले यात्री, 35% बढ़ा आंकड़ा

Mumbai Airport पर 2025 में 90,000 से ज्यादा सामान यात्रियों द्वारा भूल दिया गया। पिछले साल के मुकाबले इसमें 35% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे एयरपोर्ट के ‘खोया-पाया’ विभाग पर दबाव बढ़ा है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Airport Lost Items 2025 Data: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों द्वारा सामान भूलने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

वर्ष 2025 के दौरान एयरपोर्ट पर 90,000 से अधिक वस्तुएं यात्रियों द्वारा छोड़ी गईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 35 प्रतिशत अधिक है। मुंबई एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। यहां से हर दिन करीब 1,000 उड़ानें संचालित होती हैं और लगभग 25 लाख यात्री यात्रा करते हैं। भारी भीड़ और लगातार मूवमेंट के कारण यात्रियों से सामान भूलने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

कहां भूलते हैं सबसे ज्यादा सामान

यात्री अक्सर सिक्योरिटी चेकपॉइंट, बोर्डिंग गेट, लाउंज, फूड कोर्ट और अराइवल एरिया में अपना सामान भूल जाते हैं। इन स्थानों पर लगातार आने-जाने की जल्दबाजी और भीड़ के चलते ध्यान भटक जाता है।

कौन-कौन सी चीजें होती हैं खोई

एयरपोर्ट के ‘खोया-पाया’ विभाग के अनुसार, यात्रियों द्वारा नकदी, ज्वेलरी, पासपोर्ट, जरूरी दस्तावेज, मोबाइल फोन, हेडफोन, वॉलेट, चश्मा, जैकेट, बेल्ट और घड़ियां जैसी चीजें सबसे ज्यादा भूली जाती हैं।

हर महीने हजारों वस्तुए जमा

औसतन हर महीने करीब 7,500 वस्तुएं एयरपोर्ट पर मिलती हैं। इनकी जानकारी ‘खोया-पाया’ अनुभाग को दी जाती है, जहां सामान को सुरक्षित रखा जाता है और उसके मालिक का पता लगाने की कोशिश की जाती है।

90 दिन तक किया जाता है इंतजार

एयरपोर्ट प्रशासन संबंधित यात्री का 90 दिनों तक इंतजार करता है। यदि इस अवधि में कोई दावा नहीं करता, तो सामान को कस्टम विभाग को सौंप दिया जाता है। बढ़ते मामलों के चलते यात्रियों को सतर्क रहने और अपने सामान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा