मुंबई एयरपोर्ट (pic credit; social media)  
मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर 20 करोड़ का 'हाइड्रोपोनिक गांजा' जब्त, 26.37 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी बरामद

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने 20 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा और 26.37 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की। तीन यात्री गिरफ्तार।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर तीन अलग-अलग मामलों में 20 करोड़ रुपये मूल्य का 'हाइड्रोपोनिक गांजा' और 26.37 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ये बरामदगी और गिरफ्तारियां बुधवार व बृहस्पतिवार के बीच में पड़ने वाली रात्रि को की गईं। पहले मामले में, मुंबई से बैंकॉक जा रहे एक यात्री को रोका गया और उसके चेक-इन ट्रॉली बैग में छिपाई गई विदेशी मुद्रा बरामद की गई।

अधिकारी ने बताया कि अन्य दो मामलों में बैंकॉक से आए दो यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई, जिसमें 20.062 करोड़ रुपये मूल्य का 'हाइड्रोपोनिक गांजा' (मारिजुआना का एक प्रकार) जब्त किया गया।

पहले यात्री से 9.98 किलोग्राम 'हाइड्रोपोनिक गांजा' जब्त किया गया तथा दूसरे यात्री से 10.08 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त की गई। अधिकारी ने बताया कि दोनों यात्रियों को स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी