मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अपडेट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नया रिकॉर्ड, 22 दिन में 5 विशाल पोर्टल बीम लॉन्च

Mumbai Ahemdabad Bullet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में 22 दिनों में 5 भारी पोर्टल बीम स्थापित कर नया रिकॉर्ड बनाया गया। अत्याधुनिक तकनीक की मदद से यह कार्य तेजी से पूरा हुआ।

अपूर्वा नायक

Mumbai Ahemdabad Bullet Train Project Portal: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में महज 22 दिनों के भीतर पांच विशाल पोर्टल बीम सफलतापूर्वक स्थापित कर नया कारनामा किया गया है।

लगभग 1360 एमटी तक वजनी इन भारी-भरकम बीमों को सक्रिय रेलवे ट्रैक के ऊपर बेहद सटीकता और उच्च सुरक्षा मानकों के साथ लांच किया गया।खास बात यह रही कि प्रत्येक बीम का लांच कार्य केवल 3.5 घंटे में पूरा किया गया, जो पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज है।

इस जटिल और चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम देने के लिए पहली बार 2200 एमटी क्षमता वाली क्रॉलर क्रेन का इस्तेमाल किया गया। अहमदाबाद-वडोदरा रेलवे लाइन के ऊपर केवल 22 दिनों में पांचों भारी पोर्टल बीम सफलतापूर्वक लांच कर दिए गए।

यह काम 8, 13, 19, 24 और 29 अप्रैल को चरणबद्ध तरीके से पूरे किए गए। इन बीमों का वजन 1170 मीट्रिक टन से लेकर 1360 मीट्रिक टन तक है। सबसे भारी बीम 8 अप्रैल को लांच किया गया, जो सक्रिय रेलवे ट्रैक पर किए गए सबसे भारी लिफ्ट में से एक माना जा रहा है। सभी बीम भारतीय रेलवे की चालू पटरियों के ऊपर लगाए गए, जहां लगातार ट्रेनों की आवाजाही रहती है।

मणिनगर में पड़ी मजबूत और भारी पोर्टल बीम की जरूरत

मणिनगर में बुलेट ट्रेन का ट्रैक मौजूदा रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरता है और यहां जगह सीमित है। साथ ही दो पिलरों के बीच की दूरी 30 से 34 मीटर तक है, जिससे मजबूत और भारी पोर्टल बीम की जरूरत पड़ी। इन बीमों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे 'अप', 'डाउन' और तीसरी लाइन सहित कई ट्रैकों के ऊपर सुरक्षित तरीके से गुजर सकें और स्थिरता बनाए रखें।

सटीकता के साथ पूरा हुआ काम

इस पूरे ऑपरेशन में पहली बार 2200 मीट्रिक टन क्षमता वाली क्रॉलर क्रेन का इस्तेमाल किया गया। हर बीम को महज 3.5 घंटे में लांच किया गया, जो पहले लगने वाले करीब 9 घंटे से काफी कम है। सीमित जगह, ओवरहेड बिजली लाइन व चालू ट्रैकों जैसी चुनौतियों के बावजूद काम बेहद सटीकता और निगरानी के साथ पूरा हुआ। ये पोर्टल बीम 34 मीटर लंबे हैं और इनका आकार 5.5 मीटर बाय 4.5 मीटर है। इन्हें साइट पर ही तैयार कर एक साथ स्थापित किया गया।

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान