- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Health Project Jica Loan Medical Colleges Plan
महाराष्ट्र में हेल्थ सेक्टर को बड़ा बूस्ट : 3,708 करोड़ के विदेशी कर्ज को मंजूरी, नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे
Maharashtra Health Project News: महाराष्ट्र सरकार ने 3,708 करोड़ रुपये के विदेशी कर्ज को मंजूरी दी है। JICA सहयोग से बनने वाली इस योजना के तहत नए मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज शुरू किए जाएंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Health Project JICA Loan: विदेशी कर्ज पर आधारित हेल्थ मॉडल को आगे बढ़ाते हुए महायुति सरकार ने 3,708 करोड़ रुपए के लोन को मंजूरी दी है।
जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी के सहयोग से बनने वाली 14,635 करोड़ रुपए की इस योजना में 80 फीसदी यानी 13,708 करोड़ रुपए की विदेशी फंडिंग होगी, जबकि राज्य सरकार 1,927 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
इस आशय का शासनादेश सोमवार को जारी किया गया। राज्य सरकार ने दावा किया है कि इस योजना से राज्य में सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल व नर्सिंग शिक्षा को मजबूत किया जाएगा। योजना के तहत वर्धा, पालघर, रत्नागिरी और अहिल्यानगर में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले लागू होगी किसान कर्जमाफी योजना, कृषि मंत्री का बड़ा बयान
महायुति में महामंडलों के बंटवारे का फॉर्मूला तय, भाजपा को मिली 48% हिस्सेदारी
शरद पवार ने बांधे पीएम मोदी के तारीफों के पुल, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रहे भारत की प्रतिष्ठा
मनी लॉन्ड्रिंग केस में अशोक खरात की बढ़ीं मुश्किलें,63 बैंक खातों से जुड़े बड़े खुलासे
बनेंगे नए बीएससी नर्सिंग कॉलेज
मुंबई के जीटी और सेंट जॉर्ज समेत धुले, सोलापुर, अंबेजोगाई, अकोला, नागपुर, रत्नागिरी, पालघर और धाराशिव में नर्सिंग कॉलेजों को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही नए बीएससी नर्सिंग कॉलेज बनाए जाएंगे।
इन शहरों में शुरू होंगे नए मेडिकल कॉलेज
शासनादेश के अनुसार मुंबई, नाशिक, पालघर, बारामती, सांगली (मिरज), कोल्हापुर, भंडारा, गडचिरोली, हिंगोली, जालना, परभणी, सातारा, रत्नागिरी और वर्धा में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित होंगे। 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों और 2 ग्रीनफील्ड कॉलेजों के लिए आधुनिक उपकरण भी खरीदे जाएंगे। हालांकि विदेशी कर्ज पर सवाल भी उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- MahaRERA Notice: 8,212 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को नोटिस, 60 दिन में रिपोर्ट नहीं तो रजिस्ट्रेशन रद्द
विदेशी कर्ज पर उठे सवाल
हालांकि इस योजना को लेकर कुछ विशेषज्ञों और विपक्षी दलों ने विदेशी कर्ज पर निर्भरता को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि इससे भविष्य में वित्तीय दबाव बढ़ सकता है। वहीं सरकार का कहना है कि यह निवेश राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Maharashtra health project jica loan medical colleges plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले लागू होगी किसान कर्जमाफी योजना, कृषि मंत्री का बड़ा बयान
May 21, 2026 | 09:25 AMयवतमाल में महावितरण का बड़ा एक्शन: दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की हाईटेक बिजली चोरी का पर्दाफाश
May 21, 2026 | 09:24 AMसम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
May 21, 2026 | 09:18 AMहाथ में पर्ची, दवा की तलाश! मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल से नागपुर बेहाल; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
May 21, 2026 | 09:13 AMFalta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
May 21, 2026 | 09:06 AMगोंदिया में जिलाधीश ने बाल अपराध और बाल विवाह रोकने के दिए सख्त निर्देश, 22 हजार से अधिक लोगों ने ली शपथ
May 21, 2026 | 09:00 AMबदला लेने आए थे खुद ही बन गए शिकार! दिल्ली के रोहिणी में 2 नाबालिगों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या
May 21, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













