मुंबई पानी कटौती सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई के 5 विभागों में 24 घंटे पानी की कटौती, 26-27 नवंबर को इन इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद

Mumbai Water Cut: पाइपलाइन मरम्मत के चलते मुंबई में 26 और 27 नवंबर को 24 घंटे पानी की कटौती रहेगी। धारावी, अंधेरी, बांद्रा पूर्व और पवई समेत 5 वार्डों में जलापूर्ति प्रभावित होगी।

रूपम सिंह

Highlights

  • मुंबई के कई इलाकों में 26-27 नवंबर को 24 घंटे पानी की कटौती।

  • धारावी, अंधेरी, मरोल, बांद्रा पूर्व और सहर गांव होंगे प्रभावित।

  • बीएमसी ने नागरिकों से पहले पानी जमा करने और बचत करने की अपील की।

Mumbai BMC Pipeline Repair Water Supply: मुंबईकरों को इस सप्ताह पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। बीएमसी पवई उच्चस्तरीय जलाशय क्रमांक-1 से सहर गांव के बीच मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइनों में लीकेज की मरम्मत करने जा रही है।

इसके लिए गुरुवार, 26 नवंबर को सुबह 9 बजे से शुक्रवार, 27 नवंबर को सुबह 9 बजे तक 24 घंटे का काम किया जाएगा। इस दौरान शहर के पांच प्रशासनिक विभागों के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि कुछ स्थानों पर कम दबाव से पानी मिलेगा।

जी उत्तर विभाग में धारावी प्रभावित

जी उत्तर विभाग में 26 नवंबर को धारावी लूप मार्ग, ए.के.जी. नगर, प्रेम नगर, नाइक नगर, धारावी मुख्य मार्ग, गणेश मंदिर मार्ग, दिलीप कदम मार्ग, जैस्मिन मिल मार्ग, माहिम फाटक और कुंभारवाड़ा में पानी बंद रहेगा। 27 नवंबर को जैस्मिन मिल मार्ग, माटुंगा लेबर कैंप, संत रोहिदास मार्ग, 60 और 90 फीट रोड, संत कक्कैया मार्ग, एम.पी. नगर धोवांड़ा और महात्मा गांधी मार्ग प्रभावित होंगे।

के पूर्व और के पश्चिम विभाग में भी संकट

के पूर्व और के पश्चिम विभाग के अंतर्गत मरोल, मिलिट्री मार्ग, वसंत ओएसिस, गांवदेवी, मरोल गांव, चर्च रोड, सेवन हिल्स अस्पताल, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सिप्ज, एमआईडीसी, चकाला, प्रकाशवाड़ी, जे.बी. नगर, मरोल औद्योगिक क्षेत्र, कांती नगर, कबीर नगर, बामणवाड़ा और पारसीवाड़ा में 26 नवंबर को पानी बंद रहेगा। 27 नवंबर को ओम नगर, राजस्थान सोसायटी, साई नगर, सहर गांव, सुतारपाखाड़ी और कार्गो कॉम्प्लेक्स प्रभावित होंगे।

बांद्रा पूर्व और आसपास भी आपूर्ति बंद

एच पूर्व विभाग के बांद्रा टर्मिनस में 26 और 27 नवंबर को पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा 27 नवंबर को खेरवाड़ी, बेहरामपाड़ा, खेरनगर, निर्मल नगर और बांद्रा पूर्व में भी पानी नहीं आएगा।

एस विभाग में दो दिन रहेगी परेशानी

एस विभाग के मोरारजी नगर, गौतम नगर, जय भीम नगर, पासपोली गांव, कैलास नगर, बेस्ट नगर, फिल्टरपाड़ा, गांवदेवी, पठानवाड़ी और आरे मार्ग में 26 से 27 नवंबर तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

बीएमसी की नागरिकों से अपील

मुंबई बीएमसी प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से मरम्मत कार्य शुरू होने से पहले पर्याप्त पानी जमा करने की अपील की है। साथ ही उपलब्ध पानी का जरूरत के अनुसार और सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा

गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में ली जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग, कभी उछले, कभी हवा में तैरे; VIDEO VIRAL

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा