एकनाथ शिंदे ने लिया बड़ा फैसला (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

मुलुंड मेट्रो लाइन-4 हादसा: एकनाथ शिंदे ने लिया बड़ा एक्शन, MMRDA इंजीनियर को किया सस्पेंड

Mulund West में मेट्रो लाइन-4 निर्माण स्थल पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। DCM एकनाथ शिंदे ने MMRDA के अभियंता को निलंबित करने और इलाज का खर्च उठाने के निर्देश दिए।

सूर्यप्रकाश मिश्र

DCM Eknath Shinde Action On Mulund Metro Accident: मुंबई के मुलुंड पश्चिम में शनिवार को मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

वडाला-कासारवडवली मेट्रो लाइन-4 परियोजना के अंतर्गत हुई इस दुर्घटना में रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सख्त रुख

हादसे के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कड़ा रुख अपनाते हुए एमएमआरडीए के कार्यकारी अभियंता सत्यजित सालवे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इलाज का खर्च एमएमआरडीए उठाएगा

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह भी घोषणा की कि हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज का पूरा खर्च एमएमआरडीए वहन करेगा। सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

ठेकेदार कंपनी पर मामला दर्ज

प्राथमिक जांच के आधार पर संबंधित ठेकेदार कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कंपनी से जुड़े मैनेजर, इंजीनियर, सुपरवाइजर और वर्कर के खिलाफ गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मुलुंड घटना में कंपनी के मैनेजर, इंजीनियर, सुपरवाइजर और वर्कर के खिलाफ सेक्शन 105, 110, 324(5), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।

1. मिलान रोड बिल्डटेक, रिलायंस एस्टाल्डी JV का सबकॉन्ट्रैक्टर

2. DB हिल LBG सुपरवाइजरी कंपनी

इसके अलावा गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों के नाम

1. हरीश चौहान प्रोजेक्ट डायरेक्टर

2. कुलदीप सपकाल प्रोजेक्ट मैनेजर

3. सौरभ सिंह डिप्टी मैनेजर

4. प्रशांत भोईर सुपरवाइजर

5. अवधूत इनामदार प्रोजेक्ट मैनेजर

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार हरीश चौहान, कुलदीप सपकाल, सौरभ सिंह और प्रशांत भोईर मिलान रोड बिल्डटेक से हैं। इसके अलावा अवधूत इनामदार DB हिल LBG से संबंधित है।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, पांच लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट