गणेशोत्सव एसटी बस राहत (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Mumbai News: एसटी ने दी राहत की सवारी, 30 सितंबर तक टाली एनसीएमसी कार्ड की अनिवार्यता

MSRTC Concession Ticket: एसटी महामंडल ने गणेशोत्सव के दौरान महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को राहत देते हुए NCMC कार्ड की अनिवार्यता 30 सितंबर तक टाल दी है।

आंचल लोखंडे

NCMC Card Update Mumbai: गणेशोत्सव के दौरान एसटी बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को राहत की ‘सवारी’ दी है। एसटी महामंडल ने रियायती टिकट के लिए अनिवार्य किए गए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की अनिवार्यता 30 सितंबर तक टाल दी है। अब महिला और वरिष्ठ यात्री पहले की तरह आधार कार्ड या अन्य अधिकृत पहचान पत्र दिखाकर रियायती टिकट ले सकेंगे। साथ ही जिन यात्रियों के पास सक्रिय एनसीएमसी कार्ड है, वे उसका इस्तेमाल भी कर सकेंगे।

गणेशोत्सव में महिलाओं-बुजुर्गों को बड़ी राहत

एनसीएमसी कार्ड अनिवार्य किए जाने के बाद डिजिटल टिकट प्रणाली पर यात्रियों का काफी दबाव बढ़ गया था। इस समस्या के चलते एसटी के सर्वर पर भी भार बढ़ने से बार-बार तकनीकी समस्याएं सामने आ रही थीं।

सर्वर डाउन होने और बड़ी संख्या में ‘हिट्स’ बढ़ने के कारण परिचालकों को रियायती टिकट जारी करने में परेशानी हो रही थी। इसके चलते बस स्टैंडों और बसों में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इसी पृष्ठभूमि में महामंडल ने एनसीएमसी कार्ड की अनिवार्यता की समयसीमा बढ़ा दी है।

पहचान पत्र पर मिलेगी रियायत

30 सितंबर तक महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक पहले की तरह आधार कार्ड या किसी अन्य अधिकृत पहचान पत्र के आधार पर रियायती टिकट ले सकेंगे। इसके लिए एनसीएमसी कार्ड अनिवार्य नहीं होगा। महामंडल के परिवहन विभाग के महाप्रबंधक ने परिपत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।

सक्रिय कार्डधारकों के लिए कार्ड का विकल्प

जिन यात्रियों के पास पहले से सक्रिय एनसीएमसी कार्ड है, वे रियायती टिकट लेने के लिए उसी कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी