एसटी निगम के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक 
मुंबई

ग्रामीण महाराष्ट्र में MSRTC ऐप ने मचाई धूम, 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनाया टिकट बुकिंग का नया तरीका

ST Mobile App: मुंबई ग्रामीण में महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम का मोबाइल ऐप तेजी से लोकप्रिय हुआ, 10 लाख से अधिक यूजर्स, यात्रियों को सुविधाजनक बस टिकट आरक्षण सेवा मिल रही है।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: मुंबई ग्रामीण महाराष्ट्र की जीवनवाहिनी कही जाने वाली राज्य परिवहन निगम की बस सेवा हाइटेक हो रही है। राज्य भर में एसटी के लाखों यात्री अब मोबाइल ऐप का उपयोग करने लगे हैं। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि राज्य परिवहन निगम (एसटी) के मोबाइल ऐप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। वर्तमान में इस ऐप के लगभग 10 लाख उपयोगकर्ता हो गए हैं। परिवहन मंत्री और एसटी निगम के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने बताया कि एसटी निगम ने कुछ महीने पहले मोबाइल ऐप में सुधार कर नया संस्करण लॉन्च किया। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बस आरक्षण सेवा अधिक सुविधाजनक तरीके से प्रदान करना है। पारंपरिक टिकट खरीदने या सीधे बस स्टेशन पर निर्भर रहने के बजाय, यात्री अब अपने स्मार्टफ़ोन से टिकट खरीद सकते हैं और यात्रा संबंधी जानकारी देख सकते हैं।

लगातार बड़े यूजर्स

1 अप्रैल 2025 से लॉन्च किए गए नए एमएसआरटीसी बस आरक्षण ऐप काफी लोकप्रिय हो गया। मार्च 2025 तक जहां 3 लाख 94 हज़ार यात्री पुराने मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहे थे वहीं नए ऐप लॉन्च के बाद, मई-2025 तक लगभग 6 लाख 72 हज़ार यात्रियों ने नए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया। वर्तमान में, 10 लाख उपयोगकर्ताओं में से औसतन 5 लाख यात्री हर महीने संशोधित मोबाइल ऐप से टिकट खरीद रहे हैं।

1 लाख 25 हज़ार से ज़्यादा प्रतिक्रियाएँ

ऐप डाउनलोड करने वाले यात्रियों ने ऐप के बारे में अपने अनुभव, सुझाव और शिकायतों के बारे में काफ़ी प्रतिक्रियाएँ दी हैं। बेशक, उपयोगकर्ताओं की शिकायतों और सुझावों को लेकर कुछ चुनौतियाँ भी हैं। शिकायतों से पता चलता है कि कम नेटवर्क कवरेज वाले ग्रामीण इलाकों में कुछ समस्या आ रही है। वरिष्ठ नागरिकों या तकनीकी रूप से कम जानकारी रखने वाले यात्रियों के लिए ऐप का इस्तेमाल भी मुश्किल है ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्याओं को दूर करने के लिए, एसटी निगम ने स्थानीय सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऐप के यूआई/यूएक्स को और अधिक अनुकूल बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।

4.6 स्टार की रेटिंग

उल्लेखनीय है कि एसटी के ऐप को प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार की रेटिंग मिली है। परिवहन मंत्री सरनाईक ने कहा कि निस्संदेह, इस ऐप के प्रति यात्रियों की बढ़ती प्रतिक्रिया आधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के प्रति अच्छा संकेत देती है। सरनाईक ने कहा कि यदि तकनीक का उपयोग उचित योजना और स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किया जाए, तो यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सेवाएं मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

----मुंबई से सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...