-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Supriya Sule Slams Centre On Ladakh Violence Demands All Party Meeting And Maharashtra Flood Relief
इंटेलिजेंस क्या कर रहा था? लेह-लद्दाख हिंसा पर सुप्रिया सुले ने मोदी सरकार पर बोला हमला
- Written By: अर्पित शुक्ला
Leh Ladakh violence: सुप्रिया सुले ने लेह-लद्दाख हिंसा पर इंटेलिजेंस फेलियर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा, बाढ़ राहत पर राज्य सरकार से केंद्र को प्रस्ताव भेजने की मांग की।

सुप्रिया सुले (Image- Social Media )
Mumbai News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने लेह-लद्दाख हिंसा मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल भरे लहजे में पूछा कि भारत सरकार का इंटेलिजेंस विभाग क्या कर रहा था?
सुप्रिया सुले ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार का इंटेलिजेंस क्या कर रहा था। हम भी सरकार में रहे हैं। मैं किसी को डिफेंड नहीं करना चाहती। सोनम वांगचुक साल भर से अपनी बातें रख रहे हैं। एक साल से आपको पता है वहां पर अशांति है तो ऐसे में भारत सरकार का इंटेलिजेंस क्या कर रहा था?
उन्होंने कहा कि भारत सरकार को स्थिति को रिव्यू करना चाहिए और ऑल-पार्टी मीटिंग बुलाकर बातचीत की जानी चाहिए। अगर कोई सुने तो चर्चा हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
सरसकट कर्जमाफी की मांग पर संभाजीनगर में किसानों का चक्काजाम, मुख्यमंत्री के आश्वासन देने पर आंदोलन स्थगित
क्या शरद पवार गुट के सांसद बदलने वाले है पाला? धर्मराव अत्राम के दावे पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
‘शुभमंगल सावधान’ की गूंज और व्हाइट थीम का जलवा; देखें सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी का वेडिंग एल्बम
बेटी की शादी में जमकर नाचीं सांसद सुप्रिया सुले, ढोल की बीट पर लगाए जबरदस्त ठुमके; देखें VIDEO
उन्होंने महाराष्ट्र में कई जिलों में बाढ़ को लेकर प्रदेश सरकार पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र के पास राहत पैकेज को लेकर प्रस्ताव अब तक भेज देना था।
सुप्रिया सुले ने कहा कि मेरी विनती राज्य सरकार से है कि वे केंद्र सरकार से मदद की मांग करें। तभी केंद्र सरकार मदद करेगी। महाराष्ट्र की सरकार प्रस्ताव कब भेजेगी? अब तक तो बात केंद्र सरकार से हो जानी चाहिए थी। क्योंकि यह भी एक प्रक्रिया है, गृह मंत्रालय की कमेटी होती है, प्रस्ताव उनके पास जाएगा, तब वह पैसा देंगे।
सुले ने कहा कि संजय राउत ने कहा था कि केंद्र ने पहले जो करीब चार हजार करोड़ रुपए भेजा था, वही अभी तक जनता में बांटा नहीं गया। इसकी भी जांच होनी चाहिए। किसानों का पूरा ऋण माफ करना होगा और नए सिरे से ऋण देना होगा। बहुत दुख की बात है कि कभी तो हम राजनीति से ऊपर उठकर समाज सेवा करें। सरकार के पास अगर पैसा है तो एक बड़ा पैकेज घोषणा करें, 2,000 करोड़ से तो कुछ नहीं होगा। ऑपरेशन सिंदूर के समय जिस तरह से सबने मिलकर काम किया वैसा ही करने की जरूरत है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि बहुत सारा पैसा है, वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री कुछ और कह रहे हैं। ऐसे में सरकार को स्पष्ट करने की जरूरत है। इस मुद्दे पर हमारी पार्टी सरकार के साथ खड़े रहने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री को ऑल पार्टी मीटिंग बुलानी चाहिए और पार्टी के बीच मतभेद अलग रखकर महाराष्ट्र के हित के लिए काम करना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री ऑल पार्टी मीटिंग बुलाते हैं तो हम पूरी ताकत से सरकार को मदद करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- नासिक में मासूम बच्चों पर हमले के बाद वन विभाग सख्त, मारा जाएगा खतरनाक तेंदुआ!
उन्होंने शाहरुख खान को सम्मान मिलने को लेकर कहा कि रानी मुखर्जी और शाहरुख खान ये देश के टैलेंटेड लोग हैं। मेरा मानना है कि देश में टैरिफ, प्राकृतिक आपदा, किसानों की दुर्दशा जैसे कई मुद्दे हैं जिन पर हमें चर्चा की जरूरत है। -एजेंसी इनपुट के साथ
Supriya sule slams centre on ladakh violence demands all party meeting and maharashtra flood relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














