प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, सामान्य शुल्क पर आवेदन और लेट फीस से राहत

Maharashtra Board Exam: महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए प्राइवेट व रिपीटर्स छात्र 30 नवंबर तक सामान्य शुल्क पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। लेट फीस नहीं लगेगी और तारीख आगे नहीं बढ़ेगी।

रूपम सिंह

Highlights

  • महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 नवंबर।

  • फरवरी-मार्च 2027 में होने वाली परीक्षाओं के लिए लागू।

  • पुनर्परीक्षार्थी, निजी विद्यार्थी और श्रेणी सुधार वाले छात्र भी भर सकेंगे फॉर्म।

  • आईटीआई से क्रेडिट ट्रांसफर लेने वालों को भी मिलेगा मौका।

  • सूखे के कारण देरी और अतिरिक्त विलंब शुल्क माफ।

  • बोर्ड ने स्पष्ट किया, अंतिम तारीख आगे नहीं बढ़ेगी।

Maharashtra MSBSHSE 10th 12th Exam Form 2027: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुंबई विभागीय शाखा ने फरवरी-मार्च 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 नवंबर घोषित की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

नियमित विद्यार्थियों के लिए आवेदन की तारीखें पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। अब दोबारा परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों, नाम पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले प्राइवेट छात्रों, श्रेणी सुधार योजना के तहत परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और चुनिंदा विषयों के साथ प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए भी 30 नवंबर अंतिम तारीख तय की गई है।

इन विद्यार्थियों को भी भरना होगा फॉर्म

आईटीआई से ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट लेने वाले विद्यार्थी भी 30 नवंबर तक सामान्य शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। सभी संबंधित विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

महाराष्ट्र राज्य स्कूलों और जूनियर कॉलेजों के लिए भी विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म तथा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर ही निर्धारित की गई है। बोर्ड ने सभी स्कूलों के मुख्याध्यापकों और जूनियर कॉलेजों के प्राचार्यों से कहा है कि वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराएं।

इस बार विलंब शुल्क से राहत

  • विद्यार्थियों के लिए राहत की बात यह है कि सूखे की स्थिति को देखते हुए इस बार आवेदन में देरी होने पर विलंब शुल्क और अधिक विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी आवेदन सामान्य शुल्क पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

  • हालांकि, बोर्ड ने तारीख बढ़ाने की संभावना से इनकार करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में आवेदन की अंतिम तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए विद्यार्थियों, स्कूलों और जूनियर कॉलेजों को समय रहते फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

  • महाराष्ट्र बोर्ड ने सभी संबंधित विद्यार्थियों और संस्थानों से अपील की है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और 30 नवंबर से पहले आवेदन जमा कर दें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा

शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज जलेगा कार्तिगई दीपम, थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात