महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड में हजारों करोड़ का घोटाला, सलीम मुल्ला ने की मुख्यमंत्री फडणवीस से SIT जांच की मांग

Maharashtra Waqf Board Scam Pune: वक्फ बोर्ड टास्क फोर्स के अध्यक्ष सलीम मुल्ला ने महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड में 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों में आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाया है।
Salim Mulla, Chairman of the Waqf Task Force
वक्फ टास्क फोर्स के अध्यक्ष सलीम मुल्ला(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Baner Pune Waqf Land Corruption: महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के विस्तार, विकास और प्रशासनिक कामकाज के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी की गई निधि के दुरुपयोग का एक बड़ा मामला सामने आया है। वक्फ बोर्ड टास्क फोर्स के अध्यक्ष सलीम मुल्ला ने वक्फ संपत्तियों में बड़े पैमाने पर हुई आर्थिक अनियमितताओं को उजागर करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की पुरजोर मांग की है।

राज्यभर में 6,000 करोड़ का हेरफेर

पुणे श्रमिक पत्रकार संघ में आयोजित एक पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए सलीम मुल्ला ने वक्फ बोर्ड के पिछले पांच वर्षों के कामकाज और तत्कालीन पदाधिकारियों की भूमिका पर कड़े सवाल खड़े किए। मुल्ला ने आरोप लगाया कि अकेले पुणे के बाणेर क्षेत्र में स्थित करीब 1,400 करोड़ रुपये मूल्य की वक्फ जमीन में गंभीर धांधली की गई है।

इसके अलावा, पूरे महाराष्ट्र में लगभग 5,000 से 6,000 करोड़ रुपये की वक्फ संपत्तियों में बड़े स्तर पर वित्तीय हेरफेर और घोटाले को अंजाम दिया गया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस गंभीर मामले की विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा जारी जांच भी फिलहाल ठप पड़ी हुई है।

Salim Mulla, Chairman of the Waqf Task Force
बारामती में 40 स्कूली छात्रों से भरी बस का भीषण हादसा, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने प्रिंसिपल से की बात

अतिक्रमण और अवैध सौदों पर तुरंत रोक लगाने की मांग

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुल्ला ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन संपत्तियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्य भर में वक्फ की कीमती जमीनों पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा पूरी तरह से पक्का हो जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की कि बाणेर समेत विवादित जमीनों पर चल रहे निर्माण और खरीद-बिक्री के सभी सौदों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर संपत्तियों को सरकारी नियंत्रण में लिया जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com