मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर उद्घाटन रितु तावड़े (फोटो सोर्स-@mybmc) 
मुंबई

मुंबई: गोरेगांव में मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन, आधे घंटे का सफर अब सिर्फ 5 मिनट में होगा पूरा

Mumbai Goregaon Flyover: गोरेगांव में 248 करोड़ की लागत से बने मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ। इससे गोरेगांव-ओशिवरा का 30 मिनट का सफर अब 5 मिनट में तय होगा और ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलेगी।

रूपम सिंह

Goregaon Mrinaltai Gore Flyover Update: गोरेगांव का बहुप्रतिक्षित मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर का पहला चरण आखिरकार जनता को समर्पित कर दिया गया है। इस ब्रिज से यातायात खुलने के बाद लाखों लोगों की राह आसान हो गई है। अब गोरेगांव और ओशिवरा के बीच का आधे घंटे का सफर केवल 5 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इस फ्लाईओवर से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और एस।वी। रोड के बीच की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। इससे समय और फ्यूल की भारी बचत होगी।

मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर गोरेगांव (पश्चिम) में एक प्रमुख फ्लाईओवर है। यह पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी में सुधार और यातायात की भीड़ को कम करने के लिए महत्वपूर्ण सेतू है। इस पुल के 750 मीटर लंबे विस्तार का उद्घाटन शनिवार को किया गया। इस यातायात खुलने से राम मंदिर और गोरेगांव के बीच की यात्रा बेदह आसान हो गई है। पहले यह दूरी परा करने के लिए वाहन चालकों को लगभग 30 मिनट का समय लगता था।

यह चार लेन - वाला फ्लाईओवर जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड (जेवीएलआर) और हाइवे को जोड़ने में भी आसान हो गया है। इस फ्लाईओवर को गोरेगांव (पश्चिम) में राम मंदिर मार्ग से रिलीफ रोड तक बढ़ाया गया है। मुंबई की महापौर रितु तावड़े और उप महापौर संजय घाडी ने शनिवार को इस फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विद्या ठाकुर, हारून खान, अमित साटम सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

248 करोड़ की परियोजना

इस बहुप्रतीक्षित परियोजना बीएमसी ने लगभग 248 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया है। इस परियोजना को बनाने में 24 महीने का समय लगा है। हालांकि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कोरोना महामारी और कंस्ट्रक्शन के दौरान तकनीकी समस्याओं के कारण इस परियोजना को पूरा करने में दिक्कतें आईं। परियोजना की लागत बढ़ने से कई बार सवाल उठे।

देरी के कारण ठेकेदारों पर लगा था जुर्माना

परियोजना निर्माण के काम में आई देरी के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ा। ठेकेदार कंपनी को 30 अप्रैल तक की समय सीमा दी गई थी। काम निर्धारित समय पर पूरा न होने के कारण बीएमसी ने 1 मई से हर दिन 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।

इसके बाद 12 मई से जुर्माना बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रतिदिन कर दिया गया था। घनी आबादी, व्यस्त चौराहे और भारी ट्रैफ़िक की वजह से पुलिस से ट्रैफिक अनुमति लेना मुश्किल था। स्थानीय लोगों की मेन रोड पर फ्लाईओवर की लैंडिंग बदलने के अनुरोध को देखते हुए ब्रिज के नीचे एक नया पुल शामिल करने के लिए जनरल अरेंजमेंट ड्रॉइंग (जीएडी) में बदलाव किया गया।

कुल 750 मीटर लंबा और 15.50 चौड़ा है फ्लाईओवर

इस परियोजना के विस्तार के काम में वालभट नदी पर बने मौजूदा ब्रिज को गिराना और फिर उसे बनाना शामिल है। नए 4 लेन के पुल में लगभग 450 मीटर लंबे अप्रोच रोड को बेहतर तरीके से बनाया गया है। ब्रिज की कुल लंबाई 750 मीटर और चौड़ाई 15.50 मीटर है। इससे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (गोरेगांव पूर्व) से रिलीफ रोड और अंधेरी पश्चिम जाने वाली कनेक्टिंग रोड तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही स्वामी विवेकानंद मार्ग और आस-पास के इलाकों में ट्रैफ़िक जाम से राहत मिलेगी।

  • इस परियोजना के काम में कई वजहों और मुश्किलों की कारण देरी हुई। लेकिन भविष्य में किसी भी प्रोजेक्ट के काम में देरी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। आगे किसी काम में देरी होती है, तो किसी भी हालत में टेंडर बढ़ाने या उसमें बदलाव की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रोजेक्ट को निर्धारित लक्ष्य के अंदर ही पूरा करना होगा, ताकि कर दाताओं का पैसा बेवजह खर्च न हो। - रितु तावड़े, मुंबई महापौर
  • वे उन अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों की प्रशंसा करते हैं जो ब्रिज को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. शहर के विकास में रोड डेवलपमेंट का योगदान ज़रूरी है. आगामी दिनों में सीसी रोड परियोजना से गड्डा मुक्त सड़कें मिलेंगी. - संजय घाड़ी, उपमहापौर मुंबई
  • प्रशासन ने काम की तैयारी कर ली है को कोई परेशानी न हो। प्रशासन को ध्यान रखना चाहिए कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के काम में किसी भी हालत में देरी न हो। - अमित साटम, विधायक व मुंबई भाजपा अध्यक्ष
  • इस नए विकल्प से रोड ट्रैफिक का गोरेगांव में लंबे इंतजार के बाद इस परियोजना के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। इससे मुंबई वासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। - विद्या ठाकुर, भाजपा विधायक

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें