एमपीएससी परीक्षा जांच, तुकाराम मुंढे सोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो
मुंबई

MPSC परीक्षा गड़बड़ी की शिकायत के लिए बढ़ी समयसीमा, अब 23 नवंबर तक दे सकेंगे हलफनामा

MPSC Paper Leak: MPSC परीक्षा गड़बड़ियों की जांच के लिए हलफनामा देने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई। तुकाराम मुंढे ने की अपील।

रूपम सिंह

Highlights

  • एमपीएससी परीक्षा गड़बड़ी की शिकायत के लिए समयसीमा 23 नवंबर तक बढ़ी।

  • नौ परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं की जांच जारी।

  • परीक्षार्थी मराठी या अंग्रेजी में हलफनामा जमा कर सकेंगे।

MPSC Exam Inquiry Committee: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों की जांच के बीच परीक्षार्थियों और अन्य संबंधित लोगों को बड़ी राहत मिली है। जांच आयोग ने शिकायत और जानकारी देने के लिए हलफनामा जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

अब इच्छुक लोग 23 नवंबर 2026 तक अपना निवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इससे पहले हलफनामा जमा करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर निर्धारित की गई थी। दिवाली की छुट्टियों को देखते हुए आयोग ने यह समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया है।

एमपीएससी की नौ परीक्षाओं की हो रही जांच

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित नौ परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, अनियमितताओं और पेपर लीक से जुड़े मामलों की पड़ताल के लिए जांच आयोग का गठन किया गया है। आयोग ने ऐसे सभी लोगों से सामने आने की अपील की है, जिनके पास इन घटनाओं से संबंधित कोई जानकारी या सबूत हैं। परीक्षार्थी और विद्यार्थी भी अपनी शिकायतें तथा पक्ष आयोग के सामने रख सकते हैं।

मराठी या अंग्रेजी में देना होगा हलफनामा

आयोग के निर्देशानुसार, शिकायत निर्धारित प्रारूप में प्रतिज्ञापत्र यानी हलफनामे के माध्यम से जमा करनी होगी। इसे मराठी अथवा अंग्रेजी भाषा में भरा जा सकता है। निवेदन के साथ वैध पहचान पत्र की छायाप्रति और संबंधित दस्तावेजों की स्वहस्ताक्षरित प्रतियां लगाना अनिवार्य है।इसके अलावा शपथपूर्वक तैयार किए गए हलफनामे, निवेदन और संबंधित दस्तावेजों की एक-एक प्रति आयोग के ईमेल पते complaints.inquirycomm,mpsc@maharashtra.gov.in पर भी भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

23 नवंबर के बाद स्वीकार नहीं होंगे हलफनामे

आयोग ने स्पष्ट किया है कि 23 नवंबर 2026 के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी हलफनामे को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों और अन्य संबंधित लोगों को निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी शिकायतें जमा करनी होंगी।

मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

हलफनामा जमा करने की प्रक्रिया या शिकायत से संबंधित जानकारी के लिए आयोग ने 022-20867677 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आयोग के सदस्य सचिव तुकाराम मुंढे ने संबंधित लोगों से समयसीमा का ध्यान रखते हुए अपने निवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा करने की अपील की है।

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत

कौन हैं अवीवा बेग, जो सोनिया गांधी की किताब से आईं सुर्खियों में? रायहान वाड्रा से है खास रिश्ता

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR, सोनिया गांधी पर की थी टिप्पणी, BNS की धाराओं में दर्ज हुआ केस

SIR में नाम कटा तो CJP उठाएगी आवाज, प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- दो युवक कर रहे थे परेशान