फायर अलर्ट सिस्टम (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai में फायर सेफ्टी अलर्ट, 4,000 से अधिक ऊंची इमारतें जांच के दायरे में

Mumbai में दो हफ्तों में 9 से अधिक आग की घटनाएं दर्ज की गई है। फायर सिस्टम फेल होने से ये खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। कांदिवली हादसे में धुएं से दम घुटने से 8 लोग घायल हो गए हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: पिछले दो हफ्ते में शहर में आग की 9 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें एक किशोर की मृत्यु भी हो गई। ऐसे में फायर सेफ्टी चर्चा का विषय बन गया है। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को ऊंची इमारतों में आग बुझाने के लिए सबसे अधिक मशक्कत करनी पड़ती है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई में 4,000 से अधिक ऊंची इमारतें (हाई-राइज) और 200 से अधिक गगनचुंबी इमारतें हैं, जिनकी ऊंचाई 40 से अधिक मंजिलों की है।

अग्नि सुरक्षा नियमों के अनुसार, सभी ऊंची इमारतों में आंतरिक अग्निशमन प्रणाली होना आवश्यक है, जैसे कि अग्निशमन के लिए समानांतर जल आपूर्ति, फायर अलार्म और फायर संप्रिंकलर सिस्टम, लेकिन सेफ्टी ऑडिट न होने से आपात स्थिति में कई इमारतों के फायर सिस्टम फेल हो जाते हैं। ताजा उदाहरण जोगेश्वरी पश्चिम के जेएमएस बिजनेस सेंटर का है, जहां इमारत के पास ओसी नहीं था और फायर सिस्टम आपात मौके पर फेल हो गया।

धुएं से दम घुटने से 8 लोग हुए घायल

कांदिवली में रविवार को एक आवासीय इमारत में लगी आग में एक वरिष्ठ नागरिक और 3 नाबालिगों सहित 8 लोग घायल हो गए, अधिकारियों ने बताया कि सभी आठों घायलों को धुएं के कारण दम घुटने से समस्या उत्पन्न हुई।

अधिकारियों के अनुसार, यह आग 16 मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर कस्थित एक फ्लैट से शुरू हुई हॉल में लगी आग पूरे फ्लैट में फैल गई अधिकारियों ने बताया कि "आग बिजली के वायरिंग सिस्टम से शुरू हुई थी और विद्युत इंस्टॉलेशन तक ही सीमित रही।

अधिकारियों ने बताया कि आग हॉल से शुरू हुई। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो आग लगने के समय उसी फ्लैट में रह रहे थे। धुएं के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए और फंस गए। बाद में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें एक-एक कर बाहर निकाला।

बिजली आपूर्ति बंद, बचाव कार्य में परेशानी

एक अधिकारी ने कहा, बिजली आपूर्ति बंद होने से छुए के कारण दृश्यता बहुत कम हो गई थी। फायरमैनों को उन्हें सीदियों के रास्ते बहर निकालना पड़ा। पावली में चिंतन अभय कोठारी, ख्याति चिंतन कोठारी ज्योति अभव कोठारी, पार्थ कोठारी, ऋद्धि पार्थ कोठारी, आयरा यार्थ कोठारी, प्रांग पार्थ कोठारी और महावीर चिंतन कोठारी शामिल हैं। सभी आठों पायली को मालाड स्थित ढुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया। चितन, ख्याति और ज्योति को आईसीयू में इलाज चल रहा है, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, अन्य घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

प्रभु श्रीराम पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, प्रमाण के साथ बोले-राम जी के थे 5 पिता; भड़के अखिलेश यादव

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह