मुंबई में मानसून (सोर्स - सोशल मीडिया)  
मुंबई

Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित

Mumbai Heavy Rain: मुंबई में पहली भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जलभराव के कारण लोकल ट्रेनें प्रभावित हैं, वसई के नाले में 2 कारें बह गईं और आंबेनली घाट में भूस्खलन से रास्ता बंद है।

रूपम सिंह

Mumbai Heavy Rain IMD Monsoon: मुंबई में मानसून की पहली भारी बारिश ने ही आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। अंधेरी वेस्ट में डीएन नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक विशाल पेड़ उखड़ने से सड़क पर खड़ी बस और कई संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा। इसके साथ ही मुंबई के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स सहित कई निचले इलाकों में भारी जलभराव के कारण सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं रेल मार्ग पर पानी भरने से लोकल सेवाएं प्रभावित हुई, लोग देर से दफ्तर पहुंचे।

गुरुवार को भी दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। वसई के नाले में बह गई 2 कारें मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है जिससे सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित है। वसई में तेज बहाव के कारण नाले में 2 कारें बह गई।

उत्तर प्रदेश में वज्रपात की संभावना उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मानसून की सक्रियता बढ़ने से कई जिलों में वज्रपात और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि बिहार के उत्तर-पश्चिमी जिलों में भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। इस बीच उमस भरी गर्मी लगातार दुखी कर रही है। अगले सप्ताह भर बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस मानसूनी हवाओं के प्रभाव से पूरे उत्तर भारत के तापमान में 4-5 डिग्री तक की भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।

अधिकतर राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों के लिए भी बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि मानसून अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ मानसूनी बौछारे पड़ने की संभावना जताई है, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलेगी। गुरुवार को नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हापुड़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मध्यम तूफान और झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।

बारिश के पानी में करंट, 2 छात्राएं घायल

मुंबई शहर और उसके उपनगरों में बुधवार को भारी बारिश होती रही इसी भारी बारिश के बीच नेरुल में एलपी ब्रिज के नीचे बीकानेर स्वीट्स के सामने एक तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। पानी में करंट फैलने से वहां से गुजर रही 2 कॉलेज छात्राएं सीधे करंट की चपेट में आ गईं।

आंबेनली में भूस्खलन, यातायात बाधित

पहली भारी बारिश ने फौलादपुर-महाबलेश्वर राजमार्ग पर यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। आंबेनली घाट में भूस्खलन हुआ, जहां मानसून के दौरान अक्सर भूस्खलन होता है। भारी बारिश के कारण निचले क्षेत्र और कुंभलवाने फाटा के बीच भूस्खलन हुआ। मिट्टी का ढेर और कुछ पेड़ सड़क पर आ गिरे। इसके चलते यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी