मेयर रितु तावड़े के सामने मैनहोल में गिरा कर्मचारी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में मेयर के सामने मैनहोल में गिरा BMC अधिकारी, घटना के बाद भड़कीं रितु तावड़े, Video वायरल

Mumbai Manhole Accident: मुंबई में मानसून की पहली भारी बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। निरीक्षण के दौरान मेयर के सामने एक BMC अधिकारी खुले मैनहोल में गिर गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

आकाश मसने

Mumbai Mayor Ritu Tawde Inspection Manhole Accident: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कई दिनों से चल आ रहे जल संकट के बीच आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी। तय समय से लगभग दो हफ्ते की देरी से पहुंचे मानसून की पहली ही बारिश में मायानगरी को जलमग्न कर दिया। मंगलवार को हुई भारी बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलजमाव, ट्रैफिक जाम और दीवार गिरने जैसी घटनाएं सामने आईं।

इसी बीच बुधवार सुबह जमीनी हालात का जायजा लेने निकलीं मुंबई की महापौर रितु तावड़े के सामने एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने प्रशासनिक दावों की पोल खोल कर रख दी। निरीक्षण के दौरान मेयर की आंखों के सामने ही एक शख्स खुले मैनहोल (गटर) में गिर गया। बाद में उस शख्स की पहचान बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के ही एक सफाई कर्मचारी के रूप में हुई।

रितु तावड़े के सामने मैनहोल में गिरा बीएमसी अधिकारी

दरअसल बुधवार को मुंबई के गांधी मार्केट के जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने के दौरान मुंबई महापौर रितु तावड़े की मौजूदगी में एक बीएमसी अधिकारी मैनहोल में गिर गया। इस घटना का वीडियो कैमरे में खुले कैद हो गया, जिसके बाद मुंबई में मानसून की तैयारियों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। महापौर रितु तावड़े गांधी मार्केट में बाढ़ नियंत्रण उपायों का जायजा ले रही थीं। इसी दौरान निरीक्षण दल के साथ मौजूद एक बीएमसी अधिकारी सड़क पर जमा बारिश के पानी में छिपे खुले मैनहोल में गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाल लिया।

मैनहोल वाली घटना पर आया महापौर कार्यालय से जवाब

महापौर कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि वहां एक खुला मैनहोल था तथा फुटपाथ और उससे सटे क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई थी। अधिकारी ने बैरिकेड हटाकर उस फुटपाथ तक पहुंचने की कोशिश की जहां महापौर खड़ी थी। इसी दौरान वह खुले मैनहोल में गिर गये। संबंधित अधिकारी को कोई चोट नहीं आई। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई से कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ और शिवसेना (यूबीटी) नेता तथा बीएमसी में विपक्ष की नेता किशोरी पेडणेकर ने महापौर की आलोचना की।

मैनहोल वाली घटना पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े

इस घटना को देखकर मेयर रितु तावड़े बहुत नाराज हुईं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सख्त चेतावनी दी कि अगर भविष्य में शहर में कहीं भी कोई खुला मैनहोल पाया गया, तो उस वार्ड के जिम्मेदार अधिकारी को तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा।

मेयर ने बताया क्यों हटाया गया था मैनहोल का ढक्कन?

इसके बाद, मेयर रितु ने बताया कि मलबे को हटाने के लिए मैनहोल का ढक्कन हटाया गया था। उन्होंने लोगों से अपील की और कहा कि उस जगह पर चेतावनी के बोर्ड और बैरिकेड लगाए गए थे। जब साफ तौर पर सावधानी का बोर्ड लगा हो, तो लोगों को सतर्क रहना चाहिए। मेयर रितु ने मुंबई के लोगों से BMC के लगाए गए नोटिस और पोस्टर पढ़ने की भी अपील की। ​​उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सड़कों से पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं और BMC बहुत तेजी से काम कर रही है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वीजा रद्द, महीनों अटकी रहीं शादियां; अब 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की भारत में हुई एंट्री

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां