CM मोहन यादव और हर्ष गोयनका (फोटो नवभारत)
मुंबई

मुंबई: CM मोहन यादव से हर्ष गोयनका की मुलाकात, MP में ट्रांसमिशन, टायर और IT सेक्टर में निवेश करेगा RPG ग्रुप

Mohan Yadav On MP Investment RPG Group: मुंबई में CM मोहन यादव और हर्ष गोयनका की मुलाकात में MP में निवेश पर चर्चा हुई। RPG जबलपुर में ट्रांसमिशन, 3 शहरों में टायर और उज्जैन में IT की संभावनाएं हैं।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Jabalpur Transmission Tire IT Ujjain: मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार को एक बड़ी सफलता मिलती दिखाई दे रही है।

गुरुवार को मुंबई के होटल द सेंट रेजिस में आयोजित ‘मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने RPG समूह के चेयरमैन हर्ष गोयनका से मुलाकात कर राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

जबलपुर में ट्रांसमिशन क्षेत्र पर नजर

RPG समूह ने जबलपुर में विद्युत पारेषण क्षेत्र में निवेश की संभावना पर चर्चा की। औद्योगिक अवसंरचना और पारेषण नेटवर्क की उपलब्धता को देखते हुए नई इकाई या परियोजना स्थापित करने की संभावनाओं का आकलन किया जाएगा।

रतलाम, सागर और जबलपुर में टायर प्लांट की संभावना

टायर निर्माण के क्षेत्र में समूह ने रतलाम, सागर और जबलपुर को संभावित निवेश स्थलों के रूप में देखा है। केंद्रीय भौगोलिक स्थिति, कच्चे माल की उपलब्धता, परिवहन सुविधा और औद्योगिक आधार को ध्यान में रखते हुए इन स्थानों का मूल्यांकन किया जाएगा।

संभावित स्थलों का अध्ययन और आवश्यक सुविधाओं के आकलन के बाद निवेश की दिशा में आगे की प्रक्रिया तय होगी।

उज्जैन में आईटी पार्क ने बढ़ाई उम्मीद

आईटी क्षेत्र में निवेश के लिए उज्जैन को भी संभावित केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। RPG समूह की टीम उज्जैन में संभावित निवेश स्थलों का दौरा कर सुविधाओं और व्यावसायिक संभावनाओं का जायजा लेगी। इस दौरान आईटी बिल्ट-अप पार्क की प्लग-एंड-प्ले सुविधा का उपयोग कर आईटी गतिविधियां शुरू करने की संभावना पर भी चर्चा हुई।

सिंगल विंडो से लेकर भूमि और प्रोत्साहन तक पर चर्चा

बैठक में निवेश परियोजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि, आवश्यक अनुमतियों, सरकारी प्रोत्साहनों और सिंगल-विंडो सिस्टम के जरिए मिलने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। सरकार और समूह के बीच प्राथमिकता वाले निवेश प्रस्तावों तथा संभावित स्थानों की पहचान कर प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

135 से अधिक देशों में RPG समूह की मौजूदगी

RPG समूह इंफ्रास्ट्रक्चर, मोबिलिटी, टायर, आईटी, फार्मास्यूटिकल्स, ऊर्जा समाधान और नई तकनीकों समेत कई क्षेत्रों में कारोबार करता है। समूह की प्रमुख कंपनियों में KEC International, CEAT और Zensar Technologies शामिल हैं। समूह की वैश्विक उपस्थिति छह महाद्वीपों के 135 से अधिक देशों में है।

1951 से मध्यप्रदेश से जुड़ा है RPG समूह

RPG समूह का मध्यप्रदेश से पुराना औद्योगिक जुड़ाव है। वर्ष 1951 से RPG Transmission Limited के माध्यम से समूह की राज्य में उपस्थिति रही है। समूह की प्रमुख कंपनी KEC International ने नीमच अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली सहित प्रदेश की विद्युत पारेषण अवसंरचना के विकास में भी योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हर्ष गोयनका के बीच हुई इस चर्चा को मध्यप्रदेश में ट्रांसमिशन, टायर निर्माण और आईटी क्षेत्र में संभावित नए निवेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि प्रस्तावित परियोजनाएं आगे बढ़ती हैं, तो इससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों, रोजगार और संबंधित सहायक उद्योगों को गति मिलने की संभावना है।

बढ़ी संभावनाएं

बैठक में विद्युत पारेषण, टायर निर्माण और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विचार हुआ। RPG समूह ने मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, औद्योगिक आधार, कुशल मानव संसाधन और निवेश-अनुकूल नीतियों को देखते हुए राज्य में नई परियोजनाओं की संभावनाएं तलाशने में रुचि दिखाई।

INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप