मोहन भागवत और संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

वहां मजबूत लोकतंत्र, यहां बोलने की आजादी पर टकराव... मोहन भागवत के US दौरे पर संजय राउत का हमला

Sanjay Raut On RSS: मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत ने निशाना साधा। कहा- अमेरिका में मजबूत लोकतंत्र और बोलने की आजादी, जबकि भारत में इस पर टकराव है। मराठी भाषा पर भी बोले राउत।

गोरक्ष पोफली

Mohan Bhagwat Us Visit Sanjay Raut Attack: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे, ऑटो-रिक्शा चालकों और मराठी भाषा विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क जा रहे हैं। अमेरिका की ओर से उनको आमंत्रण दिया गया है। भारत की तरह अमेरिका भी लोकतांत्रिक देश है। वहां आज भी मजबूत लोकतंत्र है। वहां बोलने की आजादी को मान्यता है लेकिन हिंदुस्तान में इस पर टकराव देखने को मिल रहा है। जिस तरह से युवाओं पर पैलेट गन चलाए गए वह भी एक मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है।

भाषा अनिवार्यता और राज्य सरकार पर निशाना

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं, है ना? तो, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर की पार्टी के प्रमुख कौन हैं? अमित शाह हैं, और वे दिल्ली में बैठते हैं। चूंकि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं, इसलिए वे एक बार में तीन महीने की डेडलाइन देते हैं। हमारा कहना है कि उत्तर प्रदेश में ऑटो-रिक्शा चलाने वाले व्यक्ति को हिंदी आनी चाहिए।

अगर वह कन्नड़ में बात करेगा, तो कैसे चलेगा? अगर वह पंजाबी में बात करेगा, तो कैसे चलेगा? वहां हिंदी आनी चाहिए। अगर कोई बंगाल में ऑटो-रिक्शा चलाता है, तो उसे बंगाली आनी चाहिए। हालांकि, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री बार-बार पीछे हट रहे हैं। दिल्ली से संदेश आता है और वे पीछे हट जाते हैं। यह भाषा का विवाद नहीं है, यह राज्यों के बीच का विवाद नहीं है।

मराठी भाषा की ट्रेनिंग पर शाइना NC का पक्ष

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, मराठी स्वाभिमान, मराठी गौरव और मराठी भाषा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। अगर आप सर्विस प्रोवाइडर हैं, तो आपको यात्रियों से मराठी में बात करने में सक्षम होना चाहिए। ऐसा नहीं है कि हमने आपको सिखाया नहीं है। हमारे सम्मानित नेता एकनाथ शिंदे और शिवसेना ने 1.5 लाख टैक्सी ड्राइवरों को एक महीने तक मराठी की मुफ्त क्लास दी है और उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए हैं।

ऑटो चालकों की मेहनत पर भाजपा का जवाब

बीते दिनों भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने कहा, हमारे ऑटो-रिक्शा चालक भाई कड़ी मेहनत करते हैं; वे मुंबई की सड़कों पर पसीना बहाकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं और मुंबई के लोगों की सेवा करते हैं। जब सरकार ने मराठी भाषा का कामकाजी ज्ञान अनिवार्य किया, तो उन्होंने मराठी सीखी और परीक्षा पास की। अब, बिना किसी डर या हिचकिचाहट के, वे ठीक से बातचीत कर सकते हैं और मुंबई की सड़कों पर रिक्शा चला सकते हैं।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा