मनसे नेता प्रकाश महाजन ने इस नेता पर लगाया धमकाने का आरोप (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

मनसे नेता प्रकाश महाजन ने इस नेता पर लगाया धमकाने का आरोप, देवेंद्र फडणवीस से की पुलिस सुरक्षा कि मांग

दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बड़े भाई प्रकाश महाजन ने सोमवार को कहा कि अगर उन्हें कोई नुकसान पहुंचता है, तो राणे को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

आंचल लोखंडे

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता प्रकाश महाजन ने आरोप लगाया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उन्हें हिंसा की धमकी दी है। इससे पहले भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर महाजन पर निशाना साधा था। दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बड़े भाई प्रकाश महाजन ने सोमवार को कहा कि अगर उन्हें कोई नुकसान पहुंचता है, तो राणे को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, और उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पुलिस सुरक्षा की मांग की।

राणे ने उनके बेटे और राज्य सरकार के मंत्री नितेश राणे की आलोचना के जवाब में ‘एक्स' पर एक पोस्ट किया था। भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके नारायण राणे ने इससे पहले सोमवार को ‘एक्स' पर कहा, ‘‘अगर तुम राणे के रास्ते में आए, मैं निश्चित तौर पर तुम्हें सही रास्ता दिखाऊंगा.....प्रकाश महाजन, तुम अपनी हैसियत से अधिक बोल रहे हो। अगर तुम दोबारा बोले तो मैं तुम्हें सबक सिखा दूंगा।'' इसके कुछ ही घंटे बाद महाजन ने छत्रपति संभाजीनगर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘राणे ने मुझे धमकी दी है। अगर मुझे कोई नुकसान पहुंचता है, तो वह जिम्मेदार होंगे।''

गठबंधन की चर्चा का उड़ाया मजाक

उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को धमकी के बारे में सूचित कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें डराने के प्रयास में राणे के खिलाफ उनके नियोजित विरोध प्रदर्शन से पहले उनके घर का दौरा किया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब भाजपा के एक मंत्री नितेश राणे ने राज्य में निकाय चुनावों से पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच गठबंधन की चर्चा का मजाक उड़ाया। राकांपा के दोनों गुटों के एकजुट होने की कोई गुंजाइश नहीं! सुप्रिया सुले ने टाल दिया अटकलों पर जवाब देना

राजनीतिक अवसरवाद का आरोप

इस पर अपनी प्रतिक्रिया में महाजन ने राणे परिवार पर राजनीतिक अवसरवाद का आरोप लगाया और कहा कि नारायण राणे में वैचारिक शुचिता का अभाव है क्योंकि भाजपा में शामिल होने से पहले वह शिवसेना और कांग्रेस में रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मनसे पार्टी प्रमुख राज ठाकरे पर व्यक्तिगत हमले बर्दाश्त नहीं करेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा