मुंबई मेट्रो लाइन 5 (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

MMRDA का बड़ा दांव: मेट्रो लाइन 5ए-12ए के लिए 9,950 करोड़ का कर्ज, कल्याण से नवी मुंबई सफर होगा आसान

MMRDA Mumbai Metro: एमएमआरडीए ने मेट्रो लाइन 5ए और 12ए के लिए ₹9,950 करोड़ का कर्ज जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। इससे कल्याण, उल्हासनगर और नवी मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

रूपम सिंह

MMRDA Mumbai MetroLine 5A -12A: मुंबई महानगर क्षेत्र में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को गति देने के लिए एमएमआरडीए ने मेट्रो लाइन 5ए और 12ए परियोजनाओं के लिए 9,950 करोड़ रुपए तक का कर्ज जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कल्याण, उल्हासनगर, मनपाड़ा और नवी मुंबई को जोड़ने वाली इन दोनों परियोजनाओं के जरिए करीब 19 स्टेशनों का मेट्रो नेटवर्क तैयार होगा। इससे लाखों यात्रियों को तेज, सुगम और वातानुकूलित सफर की सुविधा मिलेगी।

बेहतर इंटरचेंज कनेक्टिविटी के माध्यम से सेंट्रल रेलवे, नवी मुंबई मेट्रो और अन्य मेट्रो कॉरिडोर से सीधा संपर्क स्थापित होगा, जबकि सड़क यातायात का दबाव कम होने के साथ यात्रा समय में कमी आने की उम्मीद है। एमएमआरडीए द्वारा जारी ईओआई दस्तावेज के अनुसार प्रस्तावित कर्ज रुपए के सावधि कर्ज के रूप में लिया जाएगा। यह वित्तपोषण किसी एक बैंक या फिर बैंकों के समूह के माध्यम से किया जा सकेगा।

कर्ज की अवधि 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें पहली किश्त जारी होने की तारीख से पांच वर्ष तक मूलधन और ब्याज पर मोहलत दी जाएगी। अगले 20 वर्षों में कर्ज की अदायगी की जाएगी। प्रत्येक निकासी की न्यूनतम राशि 50 करोड़ रुपए तय की गई है। इस फंड का उपयोग मेट्रो लाइन 5ए और मेट्रो लाइन 12ए के निर्माण एवं संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास में किया जाएगा।

उल्हासनगर तक जाएगा कॉरिडोर

  • मेट्रो लाइन 5ए को मौजूदा मेट्रो लाइन 5 ठाणे-भिवंडी-कल्याण के विस्तार के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह कॉरिडोर दुर्गाड़ी से कल्याण होते हुए उल्हासनगर तक जाएगा।
  • करीब 11.829 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड मार्ग पर सात स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें दुर्गाड़ी, खड़कपाडा, भोइरवाड़ी, शिवाजी पथ, शांति नगर, शिवाजी चौक और उल्हासनगर शामिल है।
  • इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 4.063.08 करोड़ रुपए आंकी गई है, जिसमें भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, कर और निर्माण अवधि के ब्याज का खर्च भी शामिल है। एमएमआरडीए इस परियोजना के लिए लगभग 3,250 करोड़ रुपए का कर्ज जुटाने की तैयारी कर रहा है। 45 मिनट में नवी मुंबई
  • एमएमआरडीए का दावा है कि मेट्रो लाइन 12ए शुरू होने के बाद नवी मुंबई और कल्याण-डोंबिवली-मानपाड़ा क्षेत्र के बीच यात्रा अधिक तेज हो जाएगी।। वर्तमान में सड़क मार्ग से जहां 1 घंटे से अधिक समय लगता है, वहीं मेट्रो के जरिए यह सफर लगभग 45 मिनट में पूरा हो सकेगा।

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई