मुंबई मेट्रो लाइन 14 (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो परियोजना का होगा दोबारा अध्ययन, रूट, लागत और यात्री संख्या की होगी समीक्षा

MMRDA Metro Line 14 परियोजना के लिए नई व्यवहार्यता रिपोर्ट और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईआईटी मुंबई की तकनीकी आपत्तियों के बाद अब रूट का नए सिरे से आकलन किया जाएगा।

अपूर्वा नायक

MMRDA Metro Line 14 News: एमएमआरडीए ने प्रस्तावित मेट्रो लाइन-14 कांजुरमार्ग-बदलापुर परियोजना के लिए नई फिजिबिलिटी स्टडी और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह फैसला आईआईटी मुंबई की उन सिफारिशों के बाद लिया गया है, जिनमें पहले तैयार डीपीआर में कई तकनीकी और वित्तीय कमियां बताई गई थीं।

दूसरी ओर 43.69 किमी लंबे कॉरिडोर की लागत, रूट, स्टेशन और यात्री संख्या का दोबारा अध्ययन होगा। आईआईटी मुंबई ने पहले की डीपीआर में राइडरशिप के आकलन की पद्धति, लागत संबंधी अनुमान, आर्थिक और वित्तीय मूल्यांकन में सुधार की जरूरत बताई थी।

एमएमआरडीए ने लिया नई डीपीआर तैयार कराने का फैसला

इन्हीं सुझावों के आधार पर एमएमआरडीए ने नई डीपीआर तैयार कराने का निर्णय लिया है। नई व्यवहार्यता रिपोर्ट में यात्री संख्या का अनुमान, ट्रैफिक मॉडलिंग, स्टेशनों का स्थान, मेट्रो एलाइनमेंट, परियोजना की लागत, आर्थिक व वित्तीय व्यवहार्यता की दोबारा समीक्षा की जाएगी।

अन्य परियोजनाओं को भी किया जाएगा शामिल

संशोधित रिपोर्ट में सभी अनुशंसित बदलाव शामिल करने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा, प्रस्तावित मेट्रो लाइन-14 का कॉरिडोर कांजुरमार्ग से बदलापुर के बीच 43।69 किलोमीटर लंबा होगा। इस मार्ग पर 24 प्रस्तावित स्टेशन बनाए जाएंगे। मेट्रो लाइन का प्रस्तावित मार्ग धनसोली, कल्याण और अंबरनाथ होते हुए बदलापुर तक जाएगा।

संशोधित डीपीआर में इस कॉरिडोर के प्रभाव क्षेत्र में प्रस्तावित और निर्माणाधीन प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भी शामिल किया जाएगा। इनमें विरार अलीबाग मल्टीमॉडल कॉरिडोर, ऐरोली-कटाई फ्रीवे, धनसोली ट्रांस-हार्बर रेल एकीकरण, कल्याण रिंग रोड इंटरवेज और एमएमआरडीए की अन्य प्रस्तावित सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाएं शामिल हैं।

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत