MMRDA और JICA के अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: स्टेशन के पास बनेगा 'मिनी शहर', MMRDA और JICA ने मिलाया हाथ

Bullet Train Station Development: MMRDA ने ठाणे और विरार बुलेट ट्रेन स्टेशनों के पास 'प्रोजेक्ट SMART' के तहत जापानी तकनीक से शहरी विकास का खाका तैयार किया है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

MMRDA Project SMART: मुंबई एमएमआर इलाके के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में बड़ी भुमिका निभाने वाले एमएमआरडीए के माध्यम से अब मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के स्टेशन एरिया डेवलपमेंट किया जाएगा। निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन के मुंबई-अहमदाबाद रूट पर कुल 12 स्टेशन हैं, जिनमें से चार स्टेशन BKC, ठाणे, विरार और बोइसर महाराष्ट्र राज्य में आते हैं। इनमें ठाणे और विरार स्टेशनों को प्रोजेक्ट SMART के तहत प्रायोरिटी स्टेशनों के तौर पर चुना गया है। हाई-स्पीड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को प्लान्ड और सस्टेनेबल शहरी डेवलपमेंट के लिए उपयोगी बनाने के मकसद से स्टेशन एरिया डेवलपमेंट प्लान तैयार किए जा रहे हैं।

हाई-लेवल वर्कशॉप

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने शुक्रवार बीकेसी के अपने हेडक्वार्टर में प्रोजेक्ट SMART (मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के साथ स्टेशन एरिया डेवलपमेंट) के तहत एक हाई-लेवल वर्कशॉप का आयोजन किया। यह वर्कशॉप मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स भारत सरकार और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के बीच टेक्निकल कोऑपरेशन के लिए ऑर्गनाइज की गई थी।

कार्यशाला के दौरान, JICA एक्सपर्ट्स ने जापान से ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट, लैंड वैल्यू कैप्चर, इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट प्लानिंग, एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी, स्टेकहोल्डर पार्टिसिपेशन और स्टेशन एरिया रीजेनरेशन में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी पर जानकर साझा की।

इस दौरान MMRDA की अर्बन प्लानिंग टीम और JICA एक्सपर्ट्स ने ठाणे और विरार स्टेशन एरिया डेवलपमेंट प्लान पर डिटेल में चर्चा की। बताया गया कि प्लानिंग फ्रेमवर्क, इम्प्लीमेंटेशन रोडमैप, इंटर-इंस्टीट्यूशनल कोऑर्डिनेशन पर चर्चा की गई।

MMRDA ने अधिकारियों के साथ की बैठक

MMRDA के कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी ने ठाणे, विरार के संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) और JAICA के अधिकारियों के साथ एक डिटेल्ड रिव्यू मीटिंग की। उन्होंने हाई स्पीड रेल को विकास प्रक्रिया के अनुसार एक तय टाइम फ्रेम में इंटीग्रेटेड स्टेशन एरिया डेवलपमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।

स्टेशन इलाके में ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट नॉर्म्स, लैंड वैल्यू कैप्चर पॉलिसी और सीमलेस मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट इंटीग्रेशन को अपनाने पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने इन अनुभवों को BKC और बोइसर हाई स्पीड रेल स्टेशनों तक बढ़ाने और इन स्टेशनों को मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बड़े डेवलपमेंट हब के तौर पर डेवलप करने का निर्देश दिया।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा