वरुण सरदेसाई व बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे क बीच चर्चा (सोर्स: फाइल फोटो) 
मुंबई

विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त से की मुलाकात, सैटिस परियोजना को मिली हरी झंडी

Bandra East Station SATIS project: विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। बांद्रा स्टेशन पर जल्द लागू होगी सैटिस ट्रैफिक योजना।

गोरक्ष पोफली

MLA Varun Sardesai Meets BMC Commissioner: बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक वरुण सरदेसाई ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त अश्विनी भिडे के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में बांद्रा-पूर्व के यातायात, अतिक्रमण और जनसुविधाओं से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

स्टेशन परिसर में लागू होगी सैटिस परियोजना

बांद्रा-पूर्व रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और निजी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण यात्रियों को होने वाली भारी भीड़ और असुविधा का मुद्दा विधायक सरदेसाई ने प्रमुखता से उठाया। इसके जवाब में आयुक्त भिडे ने घोषणा की कि स्टेशन क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यहाँ 'स्टेशन एरिया ट्रैफिक इम्प्रूवमेंट स्कीम' (SATIS) परियोजना जल्द ही लागू की जाएगी। इससे स्टेशन परिसर में यातायात सुव्यवस्थित होगा और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर चलेगा बीएमसी का डंडा

खार (पूर्व) रेलवे स्टेशन से लेकर गोलीबार नाके तक के मार्ग पर अवैध फेरीवालों और फुटपाथों पर बने अवैध ढांचों के कारण पैदल चलने वालों को हो रही परेशानी पर भी चर्चा हुई। आयुक्त ने एच-पूर्व विभाग की सहायक आयुक्त मृदुला अंडे को इन अतिक्रमणों पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। साथ ही, पश्चिम एक्सप्रेस हाईवे पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण रोकने के लिए ट्रैफिक विभाग और बीएमसी मिलकर संयुक्त अभियान चलाएंगे।

जनसुविधाओं का विस्तार

विधायक वरुण सरदेसाई ने बांद्रा-पूर्व के हिंदू श्मशान घाट में विद्युत शवदाहिनी लगाने की मांग रखी, जिसे आयुक्त ने प्रक्रियाधीन बताते हुए जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, क्षेत्र के अवरुद्ध डीपी रोड (DP Road) से अतिक्रमण हटाकर उन्हें यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए गए। गरीबनगर, गोलीबार और वाकोला पाइपलाइन परियोजना से प्रभावित नागरिकों (PAP) को जल्द घर दिलाने के लिए पात्र लाभार्थियों की सूची तत्काल जारी करने को कहा गया।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां