Sunetra Pawar Mumbai Meeting: मालेगांव शहर के विकास एवं विभिन्न नागरिक समस्याओं को लेकर विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने मुंबई में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सुनेत्रा पवार, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ तथा वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे से मुलाकात की।
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से मुलाकात के दौरान मालेगांव के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं अब्दुल अजीज कालू स्टेडियम के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रस्तावित 102 करोड़ रुपये के फंड के लिए राज्य सरकार की सिफारिश जारी करने की मांग की गई।
इस पर पवार ने सिफारिशी पत्र जारी करने का आश्वासन दिया। साथ ही मालेगांव में वक्फ बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय शुरू करने तथा वक्फ और ट्रस्ट के मामलों को अलग-अलग करने संबंधी मांग भी रखी गई। वहीं वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे से मुलाकात कर पावरलूम व बुनकरों के लिए बिजली सब्सिडी हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गई।
मंत्री ने वस्त्रोद्योग विभाग से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री हसन मुश्रीफ से भी मुलाकात कर मालेगांव की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान एड। मुमिन मुजीब भी उपस्थित थे।