मुंबई

स्वीडन से मुंबई आई लापता लड़की ट्रॉम्बे इलाके से मिली

प्रभाकर दुबे

मुंबई : मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की अपराध शाखा यूनिट-6 (Crime Branch Unit-6) ने स्वीडन (Sweden) से मुंबई (Mumbai)आकर लापता हुई एक लड़की को ढूंढ कर उसके परिजन को सही सलामत मिलाने का सराहनीय कार्य किया है। पुलिस के अनुसार, लापता लड़की ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन (Trombay Police Station) की हद के सुभाष नगर इलाके में मिली है। मुंबई पुलिस ने इंटरपोल (Interpol) की सुचना को गंभीरता से लेते हुए लड़की की तलाश शुरू की थी और पीड़िता इंस्टाग्राम (Instagram) सोशल मीडिया की साइड पर काफी एक्टीव थी जिसकी वजह से पुलिस को उसे ढूंढ़ने में मदद मिली। 

गौरतलब है की गत दिनों पहले स्वीडन से मुंबई आए एक परिजन की नाबालिग लड़की मुंबई में लापता हुई थी। जिसकी शिकायत उसके परिजनों ने स्वीडन एम्बेसी में किया था। स्वीडन एम्बेसी के निर्देश पर इंटरपोल ने जानकारी निकालकर मुंबई पुलिस को सूचित किया था की उक्त नाबालिग युवती इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती है।

इंस्टाग्राम का लोकेशन ट्रांबे के सुभाष नगर इलाके का ट्रेस हुआ

इस जानकारी की सुचना पर मुंबई पुलिस के अपराध शाखा यूनिट-6 की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया तो उक्त युवती का इंस्टाग्राम का लोकेशन ट्रांबे के सुभाष नगर इलाके का ट्रेस हुआ। बस इतना जानकारी मिलते ही यूनिट-6 की पुलिस पूरी तरह से सक्रिय होकर उक्त नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू कर दी और जल्द उक्त लड़की को खोज निकाला है। पुलिस ने उक्त लड़की को डोंगरी महिला बाल सुधार गृह भेजा है, साथ ही साथ इस बात की सुचना स्वीडन एंबेसी को भी मुंबई पुलिस ने दी है।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका